मोहम्मद दीपक पर कांग्रेसी एजेंट होने का आरोप, सर्व समाज ने किया बहिष्कार का ऐलान
हरिद्वार। कोटद्वार के मोहम्मद दीपक प्रकरण को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में दर्जनों सामाजिक संगठनों ने मोहम्मद दीपक पर कांग्रेस का एजेंट होने का आरोप लगाते हुए उसके बहिष्कार की घोषणा की।
साथ ही कांग्रेस पर प्रदेश का माहौल खराब करने और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया गया। सामाजिक संगठनों ने ऐलान किया कि 14 फरवरी को कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में प्रजापति राष्ट्रीय प्रजापति मंच की संगीता प्रजापति, अंबेडकर महामंच के प्रवीण पेंगवाल, भैरव सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित चौहान, बजरंग दल के जिला संयोजक अमित मुल्तानिया, दलित आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीनेश्वर सहित कई संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि मोहम्मद दीपक कांग्रेस के इशारे पर काम कर रहा है और उसके माध्यम से प्रदेश में सामाजिक तनाव फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।
भैरव सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित चौहान ने कहा कि कोटद्वार प्रकरण से यह स्पष्ट हो गया है कि मोहम्मद दीपक कांग्रेस का एजेंट है, जिसका सर्व समाज विरोध करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भीम आर्मी मिलकर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं और मोहम्मद दीपक को राष्ट्रीय स्तर पर फंडिंग मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और हिंदू विरोधी ताकतें खुलकर उसके समर्थन में सामने आ रही हैं।
देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की संख्या में लगातार…
देहरादून। मानसून सीजन के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए…
देहरादून। उत्तराखंड को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री…
Ola Electric ने अपनी रिटेल रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी डीलर पार्टनर्स के…
मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने संस्कृति विभाग की…
बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में 13 साल नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला…