जिला न्यायालय देहरादून को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। इसके बाद से मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची जिन्होंने फिर से एक बार गहन सर्च अभियान चलाया। डॉग स्क्वाड, बम डिस्पोजेबल दस्ते और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे, पूरे कोर्ट को जांचने के बाद भी ऐसी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई जिससे विस्फोट होने के आशंका हो, लेकिन कहीं ना कहीं एक बार फिर से माहौल जरूर संवेदनशील हो चुका है। आपको बता दें कि बीते दिन भी देहरादून कोर्ट को मेल आया जिसमें कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि कल भी किसी तरह की कोई विस्फोटक सामग्री कोर्ट से बरामद नहीं हुई लेकिन आज देहरादून न्यायालय में बार एसोसिएशन का भी मतदान चल रहा है तो ऐसे में कहीं ना कहीं अतिरिक्त सतर्कता भी बरती जा रही है।
मौसम विभाग ने आज कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम और पलक्कड़ समेत छह जिलों के…
कृषि विभाग ने उत्तराखंड में बारिश से खराब हुई फसल का डाटा जारी किया. इसमें…
देहरादून में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और घटना को अंजाम…
हरिद्वार हत्याकांड का ₹50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने अरेस्ट किया है. आरोपी…
हरिद्वार में एक युवक गले में अजगर डालकर घूमने से लोगों में हड़कंप मच गया.…
उत्तराखंड में एमबीबीएस की सीटों पर काउंसलिंग के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी नोडल के रूप…