रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी/बड़कोट : सत्यानन्द डिमरी उत्तराखंड राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान बड़कोट उत्तरकाशी में सशक्त उत्तराखंड के अन्तर्गत सोमवार से शनिवार तक स्किल वीक का आयोजन किया जा रहा है स्किल वीक के अंतर्गत मंगलवार को ई.एस.टी.सी रामनगर उत्तराखंड के द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग नामक विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को ए.आई तथा मशीन लर्निंग से संबंधित जानकारी एवं एआई टूल्स तथा इसके उपयोग के बारे में बताया गया, साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव के अधीक्षक डॉक्टर रोहित भंडारी एवं उनकी टीम द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक कार्यशाला करायी गयी। जिसमें छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव उससे बचाव के उपाय तथा उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम में संस्था के 180 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धीरज कुमार बनवाल, डॉ रोहित भंडारी एवं समस्त संस्थागत स्टाफ उपस्थित रहे।
Bentley ने अपनी फ्लैगशिप सेडान 2027 Bentley Flying Spur को पेश कर दिया है. इसे…
ED ने देहरादून DAV PG कॉलेज स्कॉलरशिप स्कैम केस में दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट…
रुद्रपुर में बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद…
चीन सीमा पर स्थित पैतृक गांव जादुंग, नेलांग पहुंचे जाड़ समुदाय के लोग, पांडव नृत्य…
उत्तराखंड में एक बार फिर धामी सरकार ने दायित्व का पिटारा खोला है. साथ ही…
राहुल गांधी की रैली को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अल्मोड़ा में डाला डेरा,…