मसूरी : शहीद भगत सिंह चौक पर मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस द्वारा रोजगार को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है तथा लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है।
मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान ने हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज देश का युवा बेरोजगार है और सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रही है। जिससे युवाओं में लगातार भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का युवा रोजगार न मिलने पर पलायन कर रहा है और अन्य प्रदेशों में रोजगार की तलाश में जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही नए नए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे और यहां के युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व छावनी परिषद उपाध्यक्ष महेश चंद्र ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा से युवाओं का मोह भंग हो चुका है और 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार के आते ही युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। लोगों में कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है। हस्ताक्षर अभियान के मौके पर राजीव रावत, महिपाल पंवार, अमन कंडारी, सलमान अहमद, विरेंद्र थापा, नवीन शाह आदि रहे।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…