कर्णप्रयाग कोतवाली में स्वास्थ्य सेवा का सराहनीय पहल: पुलिसकर्मियों व आमजन के लिए निःशुल्क मेडिकल कैम्प, हर माह लगेगा शिविर।

कर्णप्रयाग : आज दिनांक 24.03.2026 को कोतवाली कर्णप्रयाग में ग्राफिक एरा अस्पताल के सौजन्य से एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस मेडिकल कैम्प में पुलिस कर्मियों, उनके परिजनों, होमगार्ड, पीआरडी जवानों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा स्वास्थ्य प्ररीक्षण कराया गया।

शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने पुलिस जवानों सहित 70 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की भी जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

चिकित्सकों द्वारा प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा कार्य के साथ-साथ स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई। पुलिस कर्मियों के व्यस्त एवं चुनौतीपूर्ण कार्य को देखते हुए इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर को अत्यंत उपयोगी बताया गया।

ग्राफिक एरा अस्पताल द्वारा यह सराहनीय पहल की गई है कि प्रत्येक माह की 24 तारीख को कोतवाली कर्णप्रयाग में इसी प्रकार का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा, जिससे पुलिस कर्मियों एवं आमजन को नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर उपस्थित लोगों द्वारा इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सिद्धार्थ डिमरी, डॉ. सूरज मिश्रा, डॉ. सचिन पांडे, लैब टेक्नीशियन अमित रावत, मार्केटिंग इंचार्ज प्रशांत वशिष्ठ, संदीप वशिष्ठ एवं संजय लखेड़ा उपस्थित रहे।

Spread the love
admin

Recent Posts

यूकेडी-स्वाभिमान मोर्चा करे चुनावी गठजोड़,पहाड़ बचाना है तो निजी स्वार्थ और अहंकार त्यागेे

यूकेडी-स्वाभिमान मोर्चा करे चुनावी गठजोड़ - पहाड़ बचाना है तो निजी स्वार्थ और अहंकार त्यागेे…

8 hours ago

यूकेडी-स्वाभिमान मोर्चा करे चुनावी गठजोड़,पहाड़ बचाना है तो निजी स्वार्थ और अहंकार त्यागेे

यूकेडी-स्वाभिमान मोर्चा करे चुनावी गठजोड़ - पहाड़ बचाना है तो निजी स्वार्थ और अहंकार त्यागेे…

8 hours ago

उत्तराखंड में टूरिस्ट कैंप में घुसकर गुलदार ने सिक्किम के युवक पर किया हमला, हालत गंभीर

चंपावत के पंचेश्वर स्थित रीवर ट्रेल टूरिस्ट कैंप में एक बड़े गुलदार ने सिक्किम के…

11 hours ago