Uttarkashi: पश्चिम एशिया संघर्ष का पर्वतारोहण व ट्रैकिंग व्यवसाय पर असर, विदेशी समूहों ने पुरानी बुकिंग रोकी

उत्तराकशी में पर्वतारोहण और ट्रेकिंग व्यवसाय के लिए मार्च माह तक पर्वतारोहण और ट्रैकिंग के लिए सबसे अधिक बुकिंग विदेशी लोगों की आती थी। हर साल दस हजार पर्वतारोही उत्तरकाशी आते हैं, लेकिन पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते पर्वतारोहण व ट्रैकिंग व्यवसाय पर पड़ा असर पड़ा है।गत एक माह से चल रहे अमेरिका-ईरान के युद्ध का असर पर्वतारोहण और ट्रेकिंग व्यवसाय पर भी पड़ रहा है। ट्रेकिंग व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि मार्च माह तक विदेशी ग्रुपों की सबसे अधिक बुकिंग आती है लेकिन इस वर्ष अभी तक कोई बुकिंग नहीं आई है। जो पुरानी बुकिंग थी, उन्हें भी होल्ड पर रखा गया है।गढ़वाल माउंटेनियरिंग ट्रेकिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेंद्र राणा ने बताया कि मार्च माह तक पर्वतारोहण और ट्रैकिंग के लिए सबसे अधिक बुकिंग विदेशी लोगों की आती थी। इसमें सबसे अधिक इस्राइल, अमेरिका, यूके और यूरोपियन देशों से लोग पर्वतारोहण और ट्रैकिंग के लिए आते हैं लेकिन अभी तक इन देशों से किसी प्रकार की जानकारी के लिए भी संपर्क नहीं किया गया है।

राणा ने कहा कि विदेशी पर्वतारोहियों के आने के बाद देश के विभिन्न प्रदेशों से भी पर्वतारोही और ट्रैकर्स अच्छी संख्या में आते हैं। साथ ही प्रति वर्ष जनपद में करीब दस हजार से अधिक विदेशी पर्वतारोहण और ट्रैकिंग के लिए पहुंचते हैं।

Spread the love
admin

Recent Posts

आर्टेमिस-2: सूर्य ग्रहण के प्रकाश में खुला चंद्रमा का संसार, अर्थसेट की झलक ने पृथ्वी के बदलते रूप को दिखाया

आर्टेमिस 2 के अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष से दुर्लभ सूर्य ग्रहण का अद्भुत दृश्य देखा,…

8 hours ago

India Defense Budget: भारत में बढ़ रहा रक्षा बजट, IMF का अनुमान; घरेलू उत्पादन और आर्थिक विकास में होगी मजबूती

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार, भारत द्वारा घरेलू रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा देने के…

8 hours ago

Pakistan: इमरान खान की बहनों पर आतंकवाद का केस, आदियाला जेल से जुड़े मामले में 1400 अन्य भी नामजद, जानें मामला

पाकिस्तान में राजनीतिक हलचल के बीच रावलपिंडी के आदियाला रोड पर हुए विरोध प्रदर्शन के…

8 hours ago

Uttarakhand: सीएम धामी ने की यूआईआईडीबी की बैठक, कहा- तय की जाए परियोजनाएं पूरी करने की समय सीमा

निवेश और आधारभूत संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की बैठक में मुख्यमंत्री ने अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की…

8 hours ago

Uttarakhand: प्रतिनियुक्ति मामले में आईपीएस अरुण मोहन जोशी और नीरू गर्ग को कैट से राहत, सरकार से जवाब मांगा

उत्तराखंड के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के मामले में बड़ी राहत मिली…

8 hours ago