देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से आंगनवाड़ी कर्मियों को प्रदान की जा रही प्रोत्साहन राशि का डीबीटी के माध्यम से शुभारम्भ किया। इससे 33297 आंगनवाड़ी कर्मियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी गई। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में 33297 आंगनवाड़ी कर्मियों को कुल 40 करोड़ रूपये की धनराशि दी जा रही है।
मुख्यमंत्री घोषणा के अनुसार 33297 आगनवाड़ी कर्मियों द्वारा समर्पित भाव में किये गए कर्तव्य पालन के लिए की गयी प्रोत्साहन राशि 01 हजार रूपये प्रति कर्मी, रक्षाबंधन के अवसर पर दी जाने वाली 01 हजार रूपये प्रति कर्मी डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री की घोषणा 5 माह तक 02 हजार रूपये प्रति कर्मी की प्रोत्साहन राशि के क्रम में सितम्बर की प्रोत्साहन राशि 2 हजार रूपए प्रति आंगनबाङी कर्मी को ट्रांसफर की गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड-19 के दौरान आंगनवाड़ी की बहनों ने जान जोखिम में डालकर कार्य किया। कोविड के दौरान सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें पारितोषिक दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए हितों के लिए बड़ा निर्णय लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 100 दिन पूर्व मुझे प्रदेश के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी मिली। इन 100 दिनों में 300 से अधिक महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। अन्तिम पंक्ति के लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जायेंगे।
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी बहनों के साथ किया वायदा निभाया है। आज डीबीटी के माध्यम से आंगनवाड़ी बहनों के खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी जा रही है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अनेक कार्य किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास हरि चन्द्र सेमवाल, उपनिदेशक डॉ० एस० के० सिंह, राज्य परियोजना अधिकारी डॉ0 अखिलेश कुमार मिश्र इंडसइंड बैंक के स्टेट हेड संदीप सेमवाल उपस्थित थे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…