कुमाऊं रेंज में बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रिद्धिम अग्रवाल ने 526 दरोगा और कांस्टेबल समेत अन्य पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है। सभी संबंधित कप्तानों को स्थानांतरित कर्मियों को शुक्रवार तक कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी तबादला सूची में 23 दरोगा, नौ सहायक उपनिरीक्षक, 92 हेड कांस्टेबल और 357 कांस्टेबल शामिल हैं। इनमें कई ऐसे पुलिसकर्मी भी हैं जो लंबे अवकाश पर हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने अल्मोड़ा, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के एसएसपी और पिथौरागढ़, बागेश्वर व चंपावत के एसपी को शुक्रवार तक कर्मियों को कार्यमुक्त कर रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है। से कई जिलों में पुलिसकर्मियों की कमी दूर होने की उम्मीद है।
124 दरोगा पर आईजी नाराज
पुलिस महानिरीक्षक 124 दरोगा से नाराज हैं जो पुराने जिलों का मोह नहीं छोड़ पाए हैं। इन दरोगाओं का स्थानांतरण वर्ष 2021, 2024 और 2025 में हुआ था लेकिन वे रिलीव नहीं हुए। ऊधमसिंह नगर के एक दरोगा का तो वर्ष 2021 में तबादला हुआ था लेकिन उन्हें अब तक रिलीव नहीं किया गया है। आईजी ने ऐसे ही 124 दरोगाओं की चार सूची भी संबंधित कप्तानों को भेजी है।
सभी पुलिस कप्तानों को 10 अप्रैल तक स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को रिलीव करने का निर्देश जारी किया है। यदि अब भी शिथिलता बरती गई तो जनपद प्रभारी उत्तरदायी होंगे। स्थानांतरित पुलिस कर्मियों के खिलाफ अनुशासनहीनता मानते हुए वेतन रोकने का भी आदेश पारित किया जा सकता है। – रिद्धिम अग्रवाल, आईजी
यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में हुए लैंडस्लाइड में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू…
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर ट्रेकर फंस गए थे, आज मौसम साफ…
हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर…
मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिरा सीएयू, बजरंग दल ने जिला प्रशासन…
नेपाल में एक बार फिर त्रासदी लौटी. प्राकृतिक आपदाओं के चलते सैकड़ों घर तबाह हो…