स्कूलों में मिड-डे मील संकट गहरा गया है। उधार के चावल से भोजनबन रहा है। मिड-डे मील योजना के सुचारू संचालन के लिए उन्हें स्थानीय सरकारी राशन डीलरों से उधार पर चावल लेना पड़ रहा है। प्रधानाध्यापकों का कहना है कि उधार का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है और समय पर भुगतान न होने से स्थिति और गंभीर होती जा रही है। ऐ
हरिद्वार जनपद के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती नजर आ रही है। कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन के लिए चावल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि कई स्कूलों में उधार के चावल से भोजन बनाकर बच्चों को परोसा जा रहा है, जबकि कुछ विद्यालयों में चावल न होने के कारण मिड-डे मील पूरी तरह बंद करना पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष से ही स्कूलों में चावल की आपूर्ति प्रभावित चल रही है, जिससे प्रधानाध्यापकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मिड-डे मील योजना के सुचारू संचालन के लिए उन्हें स्थानीय सरकारी राशन डीलरों से उधार पर चावल लेना पड़ रहा है। प्रधानाध्यापकों का कहना है कि उधार का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है और समय पर भुगतान न होने से स्थिति और गंभीर होती जा रही है। ऐसे में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द चावल उपलब्ध कराने और बकाया भुगतान कराने की मांग की है, ताकि बच्चों को नियमित रूप से भोजन मिल सके।
Jeep India ने अपनी 7-सीटर Jeep Meridian का 85th Anniversary Edition लॉन्च किया है. इसकी…
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस पड़ताल में जुट गई है. जबकि…
उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यालय जल्द अपने स्वरूप में आता हुआ दिखाई देगा. इसके लिए…
उत्तराखंड में संत रविदास के सहारे बीजेपी का 'समरसता मिशन', विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नई…
चैंपियन बनने के बाद प्रयागराज निवासी 9 वर्षीय शिवाय सिंह बोले- इंटरनेशनल लेवल पर भारत…
मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार आज से तीन दिन तक…