Uttarakhand WeatherToday: मौसम विज्ञान की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
लगातार हो रही बारिश के चलते पारा तेजी से गिरा है। तापमान में सामान्य से आठ डिग्री गिरावट दर्ज होने से लोगों के फिर से गर्म कपड़े निकल आए। सुबह बारिश के कारण लोगों को दफ्तर और बाजार जाने में भी दिक्कतें हुई। कई जगह जलभराव भी हुआ। इस कारण जनजीवन प्रभावित रहा।
वहीं, मौसम विज्ञान की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं अन्य पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।
मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कहीं-कहीं तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।
ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। देहरादून में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज के साथ बादल बनने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 29°C और न्यूनतम 14°C रहने का अनुमान है।
मोटाहल्दू क्षेत्र में कक्षा 10 की छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से हड़कंप…
धराली में खीर गंगा पर मल्टी सेल बॉक्स कलवर्ट पुल बनेगा। मल्टी सेल बॉक्स कलवर्ट पुल…
Char Dham Yatra 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर उच्च…
पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की कार की घेराबंदी की और सिडकुल फेस-टू के पास…
अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें और बढ़ गई है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने तहरीर के…
यात्रा मार्ग को 16 जोन, 43 जोन और 149 सेक्टर में बांटा गया है। सात…