मसूरी : पर्यटन नगरी पहुंचे रिबेल श्रद्धानंद पति (Rebel Shraddha Nand Pati) ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड में परिवर्तन होना तय है और मसूरी विधानसभा से उनकी संस्था कांग्रेस प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली के लिए प्रचार करेगी और उन्हें विधानसभा पहुंचाने में पूरी मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि रिबेल संस्था ने 109 विधानसभा सीटों पर कार्य किया है और हर सीट में कामयाबी हासिल की है, बंगाल में भी उन्होंने चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री ने 10 साल में भी पूरी विधानसभा में कोई ऐसी उपलब्धि हासिल नहीं की जिसको लेकर वह जनता के पास जा सके और इस बार रिबेल संस्था ने उत्तराखंड में 40 सीटों का लक्ष्य रखा है जिसे वह हासिल करेंगे और उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन और व्यवस्था परिवर्तन करेंगे।
रिबेल श्रद्धानंद पति ने कहा कि ढाई किलो मीटर लंबी मसूरी की माल रोड में एक शौचालय होना बहुत दुःखद है, साथ ही यहां पर प्रसव पीड़ा से तीन से चार महिलाओं की मौत होना भी कहीं ना कहीं यहां की चिकित्सा व्यवस्थाओं की पोल खोलती है। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल से उनकी टीम उत्तराखंड में काम कर रही है और उन्होंने जो विजन हाथ में लिया है उसे पूरा करने के बाद ही यहां से जाएंगे।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…