पिथौरागढ़ : मंगलवार को पिथौरागढ़ पहुँचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम निर्माण तथा शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली।
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों में कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को समय से सारी तैयारियां पूरी करने तथा यात्रा को भव्य बनाने के निर्देश दिए।
सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए इस यात्रा की तैयारी करें। बैठक के तुरंत बाद कैबिनेट मंत्री ने 24 अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शहीद सम्मान यात्रा के कार्यक्रम स्थल का जायजा भी लिया
इस अवसर पर पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक चंद्रा प्रकाश पंत, ज़िलाध्यक्ष वीरेंद्र बल्दिया, एडीएम पिंचा सिंह चौहान, ज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल भट्ट, ज़िला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा, नगर पालिका अध्यक्ष राजू रावत आदि उपस्थित रहे।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…