सीएम धामी ने सभी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एआई, साइबर सुरक्षा, डाटा सेंटर के क्षेत्र उत्तराखंड में अपार संभावनाएं हैं।
देश-दुनिया की शीर्ष एआई और साइबर सुरक्षा क्षेत्र की कंपनियों के लिए सरकार ने रेड कार्पेट बिछा दिया है। पहली बार हुई डिजिटल इंडिया समिट में 30 से अधिक कंपनियों के सीईओ जुटे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आईटी मंत्री प्रदीप बत्रा ने उनके साथ अलग-अलग बैठक की।
बृहस्पतिवार को सुबह आवास में सीएम धामी ने सभी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एआई, साइबर सुरक्षा, डाटा सेंटर के क्षेत्र उत्तराखंड में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने सभी सीईओ से अपील की कि वे चारधाम यात्रा पर जाएं। उत्तराखंड में घूमें। उस हिसाब से यहां निवेश की योजना बनाएं। सरकार उन्हें पूरा सहयोग करने को तैयार है।
इसके बाद राजपुर रोड स्थित निजी होटल में सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) की ओर से आयोजित इंडिया डिजिटल इंपावरमेंट मीट एंड अवॉर्ड का शुभारंभ आईटी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया हर नागरिक को सशक्त करने का अभियान है। उन्होंने सभी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अलग से बैठक भी की। इसमें कंपनियों ने अपनी जरूरतें बताईं। मंत्री बत्रा ने भी कहा कि सरकार पूरी मदद को तैयार है। प्रदेश की जरूरतों के हिसाब से वह अपनी योजना बनाएं। कार्यक्रम में सचिव आईटी नितेश झा ने कहा कि एआई लोगों को हटाने के लिए नहीं है।
देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की संख्या में लगातार…
देहरादून। मानसून सीजन के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए…
देहरादून। उत्तराखंड को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री…
Ola Electric ने अपनी रिटेल रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी डीलर पार्टनर्स के…
मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने संस्कृति विभाग की…
बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में 13 साल नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला…