Dehradun: बजरंग दल का लेंसकार्ट शोरूम में प्रदर्शन, कर्मियों को लगाया तिलक-बांधा कलावा, सांसद ने जताई नाराजगी

लेंसकार्ट में ड्रेस कोड विवाद के बीच सोमवार को दून में भी हंगामा हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लेंसकार्ट के शोरूम में पहुंचकर कर्मचारियों को तिलक लगाकर कलावा बांधा। इस दौरान उन्होंने दो दिन में कंपनी के मालिक को माफीनामा भेजने की चेतावनी दी।

लेंसकार्ट में ड्रेस कोड विवाद के बीच सोमवार को दून में भी हंगामा हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लेंसकार्ट के शोरूम में पहुंचकर कर्मचारियों को तिलक लगाकर कलावा बांधा। इस दौरान उन्होंने दो दिन में कंपनी के मालिक को माफीनामा भेजने की चेतावनी दी। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर आप सांसद संजय सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है।

जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ता चकराता रोड और एक मॉल में लेंसकार्ट के शोरूम में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। उन्होंने सभी कर्मचारियों के माथे पर तिलक कर कलावा बांधा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लेंसकार्ट ने आदेश निकाला है कि कर्मचारियों को माथे पर तिलक और हाथों में कलावा नहीं बांधना चाहिए। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कंपनी के मालिकों से दो दिन के अंदर माफीनामा भेजने की मांग उठाई।

ऐसा नहीं होने पर बजरंग दल की ओर से देशभर में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी। बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि दून के सभी शोरूम में हिंदू कर्मचारियों को तिलक कर उनके हाथ में कलावा बांधा गया। सभी कर्मचारी इसके पक्ष में थे। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि कंपनी ने इसे पुराना आदेश बताया और इस पर माफी भी मांगी है। वहीं बजरंग दल की ओर से विरोध प्रदर्शन व हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आप सांसद संजय सिंह ने इस पर नाराजगी जताते हुए रि-ट्वीट किया है। साथ ही इसे गुंडागर्दी करार दिया है।

Spread the love
admin

Recent Posts

आयुर्वेद विवि में पानी की टंकी पर 12 घंटे तक प्रदर्शन, रात 1 बजे VC ने दिया लिखित आश्वासन, तब नीचे उतरे छात्र

डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…

1 day ago

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के पास कराना अनिवार्य किया गया है

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…

1 day ago