भारत में ट्रंप के बयान को लेकर नाराजगी व्यक्त की गई. तमाम नेताओं ने उनपर निशाना साधा. विस्तार से पढ़ें.
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नरक वाले बयान ने विवाद का रूप ले लिया है. ट्रंप ने इस बयान का ट्रांसक्रिप्ट भी शेयर किया, जिसमें भारत, चीन समेत तमाम देशों को हेलहोल (नरक) बताया गया था. ट्रंप के इस बयान को लेकर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई. वहीं, विवाद बढ़ने के बाद ट्रंप की तरफ से सफाई भी पेश की गई.
बता दें, अमेरिकी प्रवक्ता का बयान भारतीय मीडिया के सवालों के जवाब में आया, जिसमें ट्रंप ने रेडियो शो के होस्ट माइकल सैवेज के सोशल मीडिया कमेंट्स को दोबारा पोस्ट किया था, जिसमें भारत, चीन और कुछ दूसरे देशों को ‘नरक के गड्ढे’ कहा गया था.
वहीं, भारत में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक महान देश बताया. इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि भारत को मेरे अच्छे दोस्त लीड कर रहे हैं और मेरे उससे संबंध बहुत अच्छे हैं. हालांकि प्रवक्ता ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि ट्रंप ने यह टिप्पणी कब और कहां की थी कि भारत एक महान देश है. सैवेज ने यह टिप्पणी अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में जन्मसिद्ध नागरिकता को चुनौती देने वाले एक मामले के संदर्भ में की थी.
विवाद के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने कुछ रिपोर्ट देखी हैं. मैं इसे यहीं समाप्त करता हूं. उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें किसी के लिए सही नहीं हैं. ट्रंप के इस विवादित बयान के बाद भारत ने तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी. कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह हमारे देश के लिए अपमान की बात है. कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी से इस मुद्दे को अमेरिका के सामने उठाए जाने की मांग की है. पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस बयान की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे शब्द भारत के लिए इस्तेमाल करना किसी के अधिकार क्षेत्र में नहीं है.
TRAI ने 1601-सीरीज़ के नंबरों का दायरा यूटिलिटी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर तक बढ़ाया है. इससे…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि में स्ट्रीट डॉग के आतंक से लोग परेशान हैं. आए दिन स्ट्रीट डॉग…
रुड़की में एक कांवड़िये की बाइक में आग लग गई. लेकिन इस हादसे में जानमाल…
पौड़ी विकासखंड में नए ग्राम प्रधान संगठन के गठन और अध्यक्ष के चयन के बाद…