ऋषिकेश/ नरेंद्र नगर : कोरोना काल में नरेंद्र नगर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर ढंग से कार्य करने वाले समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सम्मानित किया।
बुधवार को नरेंद्र नगर पालिका सभागार में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कोरोना काल के दौरान डॉक्टर, पुलिस आदि ने फ्रंट वॉरियर्स के रूप में कार्य किया। जिसमें आंगनबाड़ी, आशाओं आदि ने इसमें भरपूर सहयोग किया है। मगर जिस दौरान नरेंद्र नगर विधानसभा के प्रवासी अपने गांवों की ओर लौट रहे थे, उस दौरान गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों ने मोर्चा संभाले रखा और सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए स्थिति को नियंत्रित रखने में अपना भरपूर सहयोग दिया।
मौके पर इस अवसर पर नगर पालिका नरेन्द्रनगर अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार, पालिका अध्यक्ष मुनि की रेती रोशन रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख राजेन्द्र भंडारी, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र नेगी, मंडल अध्यक्ष भरपूर हर्षपाल, महेंद्र गुसाईं आदि उपस्थित रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…