देहरादून : बुधवार सांय को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अजबपुर खुर्द में महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था के येलो हिल्स स्टोर एवं रेस्टोरेंट (द ऑर्गेनिक गोल्ड) का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था के 3 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था से जुड़ी सभी महिलाएं बधाई के पात्र हैं। समाज में महिलाओं के उत्थान के लिए इस संस्था ने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। स्वयं के लिए तो हर कोई कार्य करता है, परंतु जब दूसरों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाता है और उस कार्य में जो संतुष्टि मिलती है वह बहुमूल्य है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन अद्भुत है और जब यह जीवन दूसरों के कल्याण के लिए लगाया जाता है तो वह नर सेवा होती है अर्थात नारायण सेवा होती है।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा की उत्तराखंड के ऑर्गेनिक उत्पादों को सही मार्केट मिले यही हमारा प्रयास है और जिस दिन विदेशों में हमारे उत्पाद अपनी पहचान बना लेंगे उस दिन हमारा यह प्रयास सफल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की तकदीर खेतों और खलिहानो के माध्यम से लिखी जानी है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत, स्वामी यतिस्वरानंद, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, राजकुमार, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश अनीता ममगाई तथा परमार्थ निकेतन के स्वामी चिन्मयानंद, अनुकृति गुसाईं रावत सहित गणमान्य उपस्थित रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…