उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज सुबह 11 बजे से शुरू हो गया.इसके लिए देहरादून शहर का यातायात प्लान जारी कर दिया गया है.
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल यानि आज 11 बजे से शुरू हो गया. ऐसे में विधानसभा सत्र को लेकर पुलिस ने देहरादून शहर का यातायात प्लान तैयार किया है. इसके साथ पुलिस की ब्रीफिंग भी कर ली गई है. जिसमें साफ कहा गया है कि डयूटी के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी.
देहरादून में पुलिस ने विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होने से खत्म होने तक का ट्रैफिक प्लान जारी किया है. विधानसभा सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन आदि के मद्देनजर यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए देहरादून के कई स्थलों पर बैरियर प्वॉइंट निर्धारित किए गए हैं.
इन जगहों पर होंगे बैरियर प्वॉइंट-
विधानसभा सत्र के दौरान रूट डायवर्जन-
वहीं, विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सुरक्षा में नियुक्त किए गए पुलिस बल की आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने ब्रीफिंग की. ब्रीफिंग के दौरान सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अपना आचरण संयमित रखने, किसी भी प्रकार की अनावश्यक टिप्पणी न करने और किसी भी प्रकार का विवाद होने पर तत्काल उसकी जानकारी अपने प्रभारी अधिकारी को देने के संबंध में बताया गया. साथ ही लापवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
Mercedes-Benz ने भारत में अपनी Mercedes-AMG G 63 का नया लिमिटेड-रन 'Offroad Pro' वेरिएंट लॉन्च…
उत्तराखंड सरकार जल्द पहाड़ से मैदान तक के शहरों के कायाकल्प के लिए महायोजनाओं को…
ग्रेटर नोएडा में बस हादसे पर सीएम योगी ने दुःख जताते हुए, मृतकों के परिजनों…
ई-रिक्शा की टक्कर से घायल महिला को पहले रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया था,…
स्वतंत्रता सेनानी फर्जी सर्टिफिकेट से एमबीबीएस में एडमिशन मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हैं तो…
15 सितंबर को शुरू हुआ नंदा मेला संपन्न हो गया है, मां के जयकारों से…