लूट की घटना के बाद बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. घटना में थानाध्यक्ष समेत 2 घायल हो गए.
देहरादून: प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात को एक लूट की घटना में दो बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी. प्रेमनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बदमाशों का पीछा किया, बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें प्रेमनगर थाना प्रभारी को गोली लग गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया. पुलिस द्वारा थाना प्रभारी और घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया. जहां अस्पताल में बदमाश की इलाज के दौरान मौत हो गई. साथ ही प्रेमनगर थाना प्रभारी और एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है. वहीं एसएसपी देहरादून और एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है, जबकि फरार बदमाशों की तलाश जारी है.
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना की और घटना के दौरान व्यक्ति को गोली मार दी. इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति जिसके द्वारा अपना नाम देवराज बताया गया वो घायल अवस्था में मिला. जिसके द्वारा बताया गया कि अभी-अभी कुछ बदमाशों ने जो काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार थे, लूटपाट की घटना कर गोली मार कर जंगल की तरफ भागे हैं. बताया कि मेरे से छीने नीले रंग के बैग में मेरे दो लाख रुपए व एक मोबाइल, एक हिसाब किताब की डायरी, आईडी और अन्य कागजात थे जो तमंचे की नोक पर लूट लिए और मुझे गोली मारकर भाग गए हैं. पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो कुछ दूर जाकर जंगल मे काले रंग की गाड़ी जाती दिखाई दी.
जिसका पीछा गया गया तो कार सवारों ने पुलिस फोर्स पर फायर झोंकते हुए गाड़ी छोड़कर जंगल की तरफ को भाग गए. उनका पीछा किया गया तो उनके द्वारा फिर फायर किया गया. बदमाशों की फायरिंग के दौरान एक गोली नरेश राठौर प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर को लग गई. आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की गई तो एक बदमाश को गोली लगने का कारण बदमाश घायल हो गया और अन्य बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल में भाग गया, जिसकी तलाश जारी है.
घायल बदमाश, पीड़ित देवराज और प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. भागे हुए बदमाशों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. इलाज के दौरान घायल बदमाश ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल और एसपी सिटी प्रमोद कुमार घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे. जनपद में सभी नाकों और बैरियर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जनपद के सभी बॉर्डर पर निगरानी, सघन चेकिंग की जा रही है, एसएसपी ने घायल थाना प्रभारी प्रेमनगर और पीड़ित के बारे में मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली.
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया है कि घायल बदमाश को हायर सेंटर रेफर कर जिला अस्पताल कोरोनेशन चिकित्सालय लाया गया. इस दौरान इलाज चल रहे घायल बदमाश की मौत हो गई है. साथ ही मृत बदमाश के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.
पूरा घटनाक्रम: पौंधा निवासी ठेकेदार देवराज बुधवार रात करीब 10:30 बजे कामकाज खत्म करने के बाद अपने घर की ओर जा रही थे. पौधा से गुजरते समय रास्ते में उन्हें तीन बदमाशों ने घेर लिया और तमंचा दिखाकर नकदी देने का दबाव बनाया. ठेकेदार ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो बदमाशों ने ठेकेदार पर फायर झोंक दिया. फायर होने की सूचना प्रकार नजदीक हो रही चेकिंग कर रहे थानाध्यक्ष प्रेम नगर नरेश राठौर बदमाशों के पीछे भागे. पकड़े जाने के दर से बदमाशों ने थानाध्यक्ष पर कई राउंड फायर किए. इसमें दो गोली हाथ पर थानाध्यक्ष को लगी हैं, जिससे वह घायल हो गए. थानाध्यक्ष ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें से तीन गोलियां बदमाश को लगी,जिसके चलते बदमाश वहीं ढेर हो गया. बदमाश के दो गोली छाती ओर एक गोली पेट में लगी.
आज से तीन दिनों के लिए होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टल गई. कर्मचारी…
यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में हुए लैंडस्लाइड में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू…
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर ट्रेकर फंस गए थे, आज मौसम साफ…
हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर…
मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिरा सीएयू, बजरंग दल ने जिला प्रशासन…