उत्तराखंड में कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गढ़वाल दौरा करेंगी.
देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीतिक रूप से सक्रिय गई है. इसी कड़ी में एक बार फिर से पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा अपना 6 मई से अपना गढ़वाल मंडल का दौरा करने जा रही हैं. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा तराई के दौरे पर आईं थी. अब 6 मई से पार्टी प्रदेश प्रभारी ऋषिकेश से लेकर बदरीनाथ, केदारनाथ और टिहरी के दौरे पर आ रही हैं.
गणेश गोदियाल ने बताया कि इसके बाद उनका एक और दौरा टिहरी उत्तरकाशी और देहरादून जिले के चकराता और विकासनगर में होगा. उनके गढ़वाल भ्रमण के बाद एक और दौरा कुमाऊं मंडल में होने जा रहा है. यह चार दौरे करने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा. गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से आगामी चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है. दरअसल कुमारी शैलजा 6 से 11 मई तक उत्तराखंड में आकर संगठन को धार देंगी, और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके संगठनात्मक और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करेंगी.
6 मई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, सांसद व उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा देहरादून पहुंचेंगी. 7 मई को ऋषिकेश से श्रीनगर गढ़वाल के लिए रवाना होंगी और वहां पर जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी के कार्यक्रम के साथ संवाद करेंगी. उसके बाद रुद्रप्रयाग के सोनप्रयाग जाएंगी. 8 मई को केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचेगी व केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना करेंगी और अगस्तमुनि में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी. 9 तारीख को कुमारी शैलजा चमोली जिले के बरही में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगी.
जिसके बाद वह रात्रि विश्राम बदरीनाथ धाम में करेंगी. अगले दिन 10 तारीख को बदरीनाथ धाम में पूजा अर्चना करने के बाद जोशीमठ में कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी और रात्रि विश्राम श्रीनगर में करेंगी. इसी तरह पार्टी प्रदेश प्रभारी श्रीनगर से चंबा के लिए रवाना होगी और चंबा में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करने के बाद दिल्ली लौट जाएंगी.
देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की संख्या में लगातार…
देहरादून। मानसून सीजन के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए…
देहरादून। उत्तराखंड को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री…
Ola Electric ने अपनी रिटेल रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी डीलर पार्टनर्स के…
मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने संस्कृति विभाग की…
बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में 13 साल नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला…