मसूरी : इंडियन क्रिश्चियन काउंसिल उत्तराखंड की ओर से मसूरी में गरीब और जरूरतमंद लोगों को कुलड़ी पार्किंग में लगभग 100 से अधिक राशन किटें बांटी गई।
इंडियन आइडल और वॉइस ऑफ इंडिया फेम सिखाना मुखिया द्वारा लगातार एक सप्ताह तक यूट्यूब, फेस बुक और अन्य माध्यमों से गीतों की प्रस्तुति की गई व उससे एकत्र हुए धनराशि से उन्होंने मसूरी के गरीब जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा। इस अवसर पर गायिका सिखाना मुखिया बताती है कि उनका मसूरी से बहुत गहरा नाता रहा है और उनकी शिक्षा-दीक्षा मसूरी में ही हुई व उनके पिता भी मसूरी में ही काम करते थे। इसलिए उन्होंने मसूरी के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए अपनी आवाज के माध्यम से यूट्यूब फेसबुक आदि पर लाइव प्रस्तुति देकर धन एकत्र किया और गरीब और जरूरतमंद लोगों को मसूरी आकर राशन वितरण किया। इसके साथ ही कर्नल ब्राउन स्कूल व होप टाउन स्कूल ने भी मदद की। इस अवसर पर उन्होंने गीत के माध्यम से लोगों को संदेश भी दिया।
इस मौके पर मौजूद इंडियन क्रिश्चियन काउंसिल के संयोजक कैरल एलिक रोजर्स बताते हैं कि मसूरी पर्यटक स्थल है लेकिन यहां पर कोरोना संक्रमण के चलते गत दो सालों से रोजगार समाप्त हो चुका है, क्योंकि यहां पर पर्यटकों के आने से ही रोजगार मिलता है इसी को देखते हुए उन्होंने मसूरी के लोगों को राशन बांटने का बीड़ा उठाया जिसमें सिखाना का अहम योगदान रहा जिसके लिए वे उनका आभार व्यक्त करते हैं। इस मौके पर माइकल, बिजेंद्र भंडारी, विजय रमोला, स्मृति हरि, नागेंद्र उनियाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे
- विनय उनियाल चमोली : एन टी पी सी तपोवन द्वारा सी एस आर के अंतर्गत…
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…