मसूरी : दशहरे के अवकाश के साथ वीकएंड पड़ने पर बड़ी संख्या में पर्यटकों ने मसूरी का रूख किया है व मसूरी पैक हो गई जिससे व्यवसायियों के चेहरे खिल गये है। पर्यटकों के आने से जहां बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है वहीं जाम की स्थिति भी पैदा हो गई है।
इन दिनों मैदानी क्षेत्रों में खासी गर्मी पड़ रही है और पहाड़ों की रानी मसूरी का मौसम खुशगवार बना हुआ है। धूप के साथ गुलाबी ठंड होने से पर्यटक खुश नजर आ रहे हैं। बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से मालरोड सहित धनोल्टी, केम्पटी फॉल आदि में भी चहल पहल बढ़ गई है। इस संबंध मंे पूछने पर होटल एसोसिएशन के सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि दशहरे के साथ वीकएंड आने पर मसूरी पैक हो रही है दिन तक 90 प्रतिशत होटल फुल हो गये व शाम तक पूरे भर गये। वहीं पर्यटक दिन भर होटलों में कमरों के लिए भटकते रहे, अधिकाशं होटलों के भर जाने से होटल ढूढने में पर्यटकों को परेशान होना पड़ा।
पर्यटकों की संख्या बढ़ जाने के कारण विभिन्न क्षेत्रों में एक बार फिर पर्यटकों को जाम से जूझना पड़ा। विशेष कर लंढौर मलिंगार की चढ़ाई, मालरोड, लाइब्रेरी, आदि में वाहनों की लंबी कतारें जाम से जूझती रही।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…