देहरादून : शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में उत्तराखण्ड जन विकास समिति के ‘‘पहल 2021’’ अधिवेशन का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड जन विकास समिति द्वारा राज्य में अनेक पहल की जा रही है, यह सराहनीय प्रयास है। समितियों एवं संस्थाओं के माध्यम से अनेक कार्य किये जा सकते हैं। समिति द्वारा समूह में कार्य करने वाले अनेक लोगों को अपने साथ जोड़ा है, यह एक अच्छा प्रयास है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जा रहे हैं। अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के प्रयास किये जा रहे हैं। सबके विकास से ही प्रदेश का समग्र विकास संभव है। कोविड के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अनेक लोगों को कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ा। विभिन्न क्षत्रों में प्रभावित होने वाले लोगों को राज्य सरकार द्वारा राहत पैकेज दिये गये हैं। स्वास्थ्य, पर्यटन एवं परिवहन और स्वयं सहायता समूहों के लिए आर्थिक पैकेज दिये गये हैं। कोरोना काल में फ्रन्टलाईन वर्कर को भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड को 2025 तक हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य दिया है। इस दिशा में राज्य सरकार तेजी से प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक स्तर पर अलग पहचान मिली है। केन्द्र सरकार से उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में मदद मिल रही है। सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी तेजी से बढ़ी है।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड जन विकास समिति के अध्यक्ष संजय उनियाल, दिग्विजय सिंह भण्डारी, जगदीश भट्ट, तारादत्त शर्मा, गिर्राज किशोर पांडेय एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…