उत्तरकाशी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चकोन स्थित महावीर गंगाडी के पिरूल प्लांट में आग लग गई.
उत्तरकाशी: जनपद के ग्राम चकोन स्थित महावीर गंगाडी के पिरूल प्लांट में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. घटना सुबह लगभग 3:30 बजे की बताई जा रही है. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही फायर सर्विस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया. फायर सर्विस की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया.
आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने से प्लांट में स्थापित एक मशीन, बड़ी मात्रा में रखा पिरूल पाउडर तथा अन्य सामान जलकर राख हो गया. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक घटना में प्लांट संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई. दमकल विभाग की टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग की गंभीरता को देखते हुए मौके पर प्रशासन और फायर विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए रही.
स्थानीय लोगों के अनुसार यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आग आसपास के क्षेत्रों तक फैल सकती थी. प्राथमिक जांच में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या प्लांट में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया. फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा.
वहीं स्थानीय लोगों ने फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर पहुंची टीम ने बड़े हादसे को टाल दिया.आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसांई ने बताया कि सोमवार सुबह चकोन स्थित पिरूल प्लांट में आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही फायर विभाग की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया. टीम ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया. उन्होंने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है तथा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
देहरादून का बासमती चावल अपनी गुणवत्ता, महक और स्वाद के कारण दुनियाभर में रखता है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यौन अपराधों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय करने…
हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…