इससे पहले बीते शुक्रवार 15 मई को पेट्रोल-डीजल के दामों में 3-3 रुपये की वृद्धि की गई थी.
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के बढ़ते दामों ने आम जनता को परेशान कर रखा है. इसका असर पूरी दुनिया में पड़ रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक सरकारी तेल कंपनियों ने आज मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों को संशोधित किया है.
तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल-डीजल के दामों में करीब 91 पैसे की बढ़ोत्तरी की है. यह एक सप्ताह में दूसरी बार रेट्स बढ़ाए गए हैं. नए दाम आज से लागू हो गए हैं. एक्सपर्ट्स का यह मानना है कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी युद्ध का रिजल्ट है. होर्मुज स्ट्रैट पर स्थिति सामान्य ना होने के चलते इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम 100$ प्रति बैरल के ऊपर बने हुए हैं. इस वजह से तेल कंपनियों को भारी घाटा सहना पड़ रहा है.
पिछले शुक्रवार 15 मई को पेट्रोल-डीजल के दामों में 3-3 रुपये की बढ़ोत्तरी के बाद कंपनियों के नुकसान में करीब 25 फीसदी की कमी हुई थी. अगर अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध नहीं थमा तो आने वाले समय में दाम के और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.
डालिए एक नजर
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली की बात करें तो यहां अब पेट्रोल के नए दाम 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. कंपनियों ने करीब 87 पैसे की वृद्धि की है. वहीं, डीजल के नए रेट्स 91.58 रुपये हुए हैं. इसमें करीब 91 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है. मायानगरी मुंबई में भी पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं. आज से पेट्रोल के नए रेट्स 91 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये प्रति ली. हो गए हैं. वहीं, डीजल के नए दाम 94 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 94.08 रुपये हो गए हैं.
कोलकाता में पेट्रोल के दामों में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी की गई है. जानकारी के मुताबिक पेट्रोल के दाम प्रति ली. 96 पैसे बढ़ाए गए हैं. नए रेट्स बढ़कर 109.70 रुपये हो गए हैं. डीजल के दामों में 94 पैसे की वृद्धि की गई है. आज से यहां पर 1 लीटर डीजल के दाम 96.07 रुपये हैं. अब बात करते हैं चेन्नई की. यहां पर पेट्रोल के दाम 82 पैसे बढ़ाए गए हैं. जिसके बाद नए दाम 104.49 रुपये प्रति ली. हो गए हैं. वहीं, डीजल के दाम 86 पैसे बढ़कर 96.11 रुपये प्रति ली हुए हैं.
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…
Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34…
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की…
2026 के सर्वे में 490 पौधों की प्रजातियां, 96 लाइकेन टैक्सा, 20 स्तनधारी और 125…
कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी का बचाव कर सुर्खियों में आए दीपक कुमार उर्फ 'मोहम्मद' दीपक…
ऋषिकेश में ₹100 करोड़ के राफ्टिंग प्रोजेक्ट पर चल रहा काम, 4.5 लाख पर्यटक, 265…