हरिद्वार में गंगा में नहाते समय युवक डूब गया और लापता हो गया. एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.
हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर आश्रम के पास गंगा में नहा रहा युवक डूबकर लापता हो गया. 19 वर्षीय युवक की पहचान सेन मलिक पुत्र महबूब, निवासी ग्राम जियापोता, हरिद्वार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. देर शाम तक जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया. लेकिन रात तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया. उधर, डूबकर लापता हुए युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
एसडीआरएफ के अनुसार, 19 मई को युवक सेन मलिक प्रेमनगर घाट के पास गंगा में नहा रहा था. इसी दौरान वो गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गया और पानी में डूबकर लापता हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस के जवाब मौके पर पहुंचे. टीम ने युवक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका. इसके बाद आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी गई. युवक के गंगा में डूबने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और बोट के जरिए युवक की खोजबीन शुरू की.
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद एसडीआरएफ टीम ने नदी क्षेत्र में युवक की तलाश के लिए सघन सर्चिंग अभियान शुरू किया. टीम द्वारा नदी के गहरे हिस्सों में डीप डाइविंग की गई, साथ ही अन्य उपलब्ध संसाधनों और तकनीकी माध्यमों का उपयोग करते हुए विस्तृत खोजबीन की गई. नदी के तेज बहाव और गहराई को देखते हुए रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. देर शाम तक गहन खोजबीन जारी रही, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका.
उधर, सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचे. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई. युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. लोग युवक के सकुशल बरामद होने की प्रार्थना करते रहे. देर शाम तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका. लेकिन रात होने की वजह से सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा.
एसडीआरएफ के एसआई आशीष त्यागी ने बताया कि, सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. युवक की तलाश में हर संभावित स्थान पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. गोताखोरों की मदद से नदी के आसपास के क्षेत्रों में भी लगातार तलाश की जा रही है ताकि युवक का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हरिद्वार में कैबिनेट की बैठक पहली…
वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कप्तान आयुष देसवाल ने 78 रन बनाए, आकाश ने 4 विकेट…
आगामी चुनाव के लिए भाजपा के दिग्गज चुनावी सिपहसालारों की तैनाती करने जा रही है.…
राज्य सरकार को उम्मीद है कि केंद्र से इस प्रस्ताव को अक्टूबर के अंत तक…
नई दिल्ली: कांग्रेस द्वारा सुप्रीम कोर्ट तक विरोध मार्च के आह्वान के मद्देनजर सुरक्षा चिंताओं…
नकुल धुल ने पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए हुए जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…