एक ओर चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है.
हरिद्वार: भीषण गर्मी के बिजली सप्लाई ठप होने से नाराज लोगों ने बिजली घर पर हंगामा किया और उसके बाद हाईवे जाम कर दिया. बृहस्पतिवार देर रात बड़ी संख्या में जगजीतपुर डिवीजन के गुरुकुल स्थित बिजली घर पर पहुंचे लोगों ने पावर सप्लाई ठप होने पर खूब हंगामा किया. आक्रोशित लोगों की भीड़ को देखकर यूपीसीएल के कर्मचारी वहां से भाग गए. लोग एसडीओ और अन्य अधिकारियों को फोन मिलाते रहे लेकिन सभी के फोन बंद मिले.
इसके बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया. दरअसल जगजीतपुर क्षेत्र में बिजली सप्लाई का सबसे ज्यादा बुरा हाल है. यहां बृहस्पतिवार दिन से रात तक बिजली गायब रही. इसके बाद गुस्साए लोग बिजली घर पहुंचे. लोगों ने बिजली घर में घुसकर जमकर हंगामा काटा. इतना ही नहीं गुस्साई भीड़ ने हाईवे जाम लगा दिया. लोग हाईवे पर बीच सड़क में ही लेट गए. काफी देर तक हाईवे पर जाम लगा रहा. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की भीड़ को शांत कराया.
दो दिन तक सराय विभाजित विद्युत लाइन का निर्माण कार्य गतिमान होने की वजह से दो दिन विद्युत आपूर्ति बंद रही. लोगों को पूर्व में सूचना उपलब्ध कराई गई थी, विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है.
प्रदीप चौधरी, अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम
काफी देर चले हंगामे के बाद विधायक अनुपमा रावत भी बिजली घर पर पहुंचीं. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आज शुक्रवार 12 बजे तक बिजली सुचारू कर दी जाए.बता दें कि ऊर्जा निगम द्वारा सराय की विभाजित विद्युत लाइन का कार्य चल रहा है, जिसके चलते जगजीतपुर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है. विद्युत आपूर्ति बाधित होने के चलते जगजीतपुर और गणपति धाम क्षेत्र के लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है.
अतिरिक्त जनरेटर की व्यवस्था न होने के कारण पंपिंग स्टेशन बंद पड़े हैं, टैंक भी भरे नहीं जा रहे हैं और लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है. अधिशासी अभियंता पेयजल राजेश गुप्ता ने बताया कि बिजली न आने के कारण पानी की भी गंभीर समस्या बनी हुई है. बिजली नहीं होने से मोटर नहीं चल पा रही है. टैंक नहीं भर रहे हैं और इसलिए पानी सप्लाई में समस्या आ रही है.
Skoda Auto India ने अपनी Skoda Kylaq नया Sportline ट्रिम लॉन्च किया है. यहां हम…
नहाने के दौरान यमुना नदी में एक मजदूर बह गया, लेकिन गनीमत रही कि मजदूर…
नैनीताल जिले में एक पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. जिसके…
पौड़ी गढ़वाल में स्थित नागदेव मंदिर, सर्प देवता को समर्पित एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक…
भारत की तरक्की में उत्तराखंड की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है. उत्तराखंड का साहसिक, धार्मिक पर्यटन…
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के महिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भीषण आग लगने की…