देहरादून के जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद डॉ. आशीष चौहान ने क्लेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए जिला स्तर पर ऑनलाइन शिकायत ट्रैकिंग सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि शिकायतों का प्रभावी निस्तारण हो सके और शिकायतकर्ताओं को एक ही समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
चकराता ब्लॉक के ग्राम झिटाड़ में क्षतिग्रस्त पुलिया एवं कठंग नहर मरम्मत संबंधी शिकायत पर जिला विकास अधिकारी को जांच कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। सहसपुर निवासी मोहन कश्यप ने ऋण माफी की गुहार लगाते हुए मकान की नीलामी रूकवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में उन्होंने आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड से 40 लाख रुपये का ऋण लिया था, जिसकी किस्तें वर्ष 2025 तक नियमित जमा की गईं। माताजी के इलाज, निधन, बहनों के विवाह एवं कारोबार में नुकसान के कारण उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है। इस बीच कंपनी ने मकान नीलामी का विज्ञापन प्रकाशित किया है। मामले में लीड बैंक अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए। डालनवाला निवासी सपना ने नर्सिंग शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता की मांग की, जबकि टीएचडीसी कॉलोनी निवासी अर्ष ने बीएससी नर्सिंग प्रवेश हेतु ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनाए जाने की गुहार लगाई।
वहीं जर्जर मकान में रह रहे बुजुर्ग प्रेम सिंह की समस्या पर नगर निगम को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। रामपुर कलां में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम सदर को जांच कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। जनता मिलन कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी(वि.रा) केके मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, एसडीएम स्मृता परमार, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम विनोद कुमार, एसडीएम अपर्णा ढ़ौडियाल, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
42 साल के मदनलाल की गर्दन पर धारदार हथियार से किया वार, गंभीर हालत में…
पिथौरागढ़ में बारिश-बाढ़ और लैंडस्लाइड ने आपदा जैसे हालात पैदा किए, धारचूला-तवाघाट-गुंजी मार्ग सुरक्षा की…
ईडी ने पूर्व CM हरीश रावत के PA के घर छापा मारकर 32 लाख कैश,…
खेलो यूके पोर्टल विवाद खेल विभाग और सर्विस प्रोवाइडर कंपनी 'खेलो टेक इंडिया' के बीच…
14 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी. सुबह 11:02 से दोपहर 01:31 बजे के शुभ…
42 साल के मदनलाल की गर्दन पर धारदार हथियार से किया वार, गंभीर हालत में…