ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे लगभग 50 लोग. परिवारों के साथ तिवनी जंगल में पूजा करने आए थे. सनी धाम के पास वाहन हुआ अनियंत्रित.
उमरिया/अनूपपुर: उमरिया और अनूपपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र कारणपठार थाने के बिजौरा में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 घायलों का मेडिकल कॉलेज शहडोल में उपचार जारी है. जानकारी के मुताबिक सभी ग्रामवासी शुक्रवार को पड़मनिया से पूजा-अर्चना के लिए ग्राम बिजौरा जा रहे थे.
परिवारों के साथ तिवनी जंगल में पूजा करने आए थे अनूपपुर के गिंजरी गांव के लोग
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूपपुर जिले के गिंजरी गांव के लोग शुक्रवार को अपने परिवारों के साथ तिवनी जंगल में पूजा करने आए थे. शाम को लौटते समय पुलिया पर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद ट्रॉली में सवार ग्रामीण करीब 10 फीट नीचे जा गिरे. ट्रॉली में कुल 50 लोग सवार थे.
108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल
घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से पाली अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है. हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए. अस्पताल परिसर में देर शाम तक भीड़ लगी रही. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है. कुछ गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.
कलेक्टर ने कहा, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी
अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने बताया “शहडोल मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल मरीजों से मुलाकात की, उनके स्वास्थ्य का हाल जाना. कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर और उच्च स्तरीय इलाज मुहैया कराया जाए. इस हादसे में नागरिकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख एवं संबल योजना के अंतर्गत 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.”
आज से तीन दिनों के लिए होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टल गई. कर्मचारी…
यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में हुए लैंडस्लाइड में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू…
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर ट्रेकर फंस गए थे, आज मौसम साफ…
हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर…
मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिरा सीएयू, बजरंग दल ने जिला प्रशासन…