– विनय उनियाल
चमोली/जोशीमठ : एनटीपीसी की तपोवन विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना में आपदा प्रबंधन और आपातकालीन तैयारियों को परखने के लिए एक व्यापक बहु-एजेंसी मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह अभ्यास बैराज स्थल और हेड रेस टनल (एचआरटी) क्षेत्रों में किया गया, जिसमें विभिन्न केंद्रीय और राज्य स्तरीय एजेंसियों ने भाग लिया।
मॉक ड्रिल के दौरान सुराईथोटा क्षेत्र में बादल फटने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। इस परिदृश्य में नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने की स्थिति का अभ्यास किया गया। इसके लिए सेंसर स्टेशन की निर्धारित सीमा को अस्थायी रूप से कम किया गया, जिससे चेतावनी सायरन बज उठा और ऑटोमेटेड फ्लड वार्निंग सिस्टम सक्रिय हो गया। इसके साथ ही आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र ने तुरंत काम करना शुरू कर दिया।
इस अभ्यास में एनटीपीसी एवं केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के समन्वय में भारतीय सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), राज्य पुलिस, अग्निशमन सेवा, खुफिया ब्यूरो (आईबी), सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), एवं जिला प्रशासन सहित कई एजेंसियों ने भाग लिया। परियोजना से जुड़ी कंपनियों मैसर्स पीईएस, मैसर्स ओआईएल और मैसर्स एचसीसी ने भी इसमें सक्रिय सहयोग दिया।
एनटीपीसी तपोवन के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख श्री अजय कुमार शुक्ला ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के अभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किसी भी आपातकालीन समय में हम सभी को अपने दायित्वों की सटीक जानकारी होनी चाहिए जिससे कम से कम समय में हम राहत और बचाव कार्यों से अपनी परियोजना की, देश की, और सभी लोगों की सहायता कर सकें।
सफल मॉक ड्रिल ने परियोजना की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और परिचालन उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया।
एसआईटी की जांच पर पीएमओ और सीएम ऑफिस की पैनी नजर, संघ भी ले रहा…
सांसदों के पाला बदलने की खबरों पर राउत ने एक्स पर लिखा, 'अपना सपना मनी…
हरियाणा-दिल्ली-राजस्थान उठाएंगे बिजली कंपोनेंट खर्च, केंद्रीय गृह मंत्री शाह के साथ मीटिंग में बनी सहमति,…
ICICI Lombard ने बताया कि E20 फ़्यूल के साथ मोटर इंश्योरेंस क्लेम मान्य रहेंगे, यानी…
पीएम मोदी ने नथिंग के को-फाउंडर को बताया कि भारतीय दर्शन में शून्य को अनंत…
बैरागीवाला गांव में हिंसा के बाद पुलिस पर पथराव और आगजनी करने वालों पर एक्शन…