देहरादून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के सभी पूर्ण रूप से पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 की प्रथम डोज लगाये जाने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट के माध्यम से प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि कोविड के खिलाफ देश की लड़ाई में उत्तराखण्ड की यह उपलब्धि अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि वैश्विक महामारी से लड़ने मे हमारा वेक्सिनेशन अभियान सबसे अधिक प्रभावी साबित होने वाला है, इसमें जन जन की भागीदारी अहम है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पूर्ण रूप से पात्र लाभार्थियों को कोविड-19 की वेक्सीन की प्रथम डोज लगाने वाला राज्य बन गया है, इसके लिये मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भी बधाई दी है।
आज से तीन दिनों के लिए होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टल गई. कर्मचारी…
यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में हुए लैंडस्लाइड में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू…
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर ट्रेकर फंस गए थे, आज मौसम साफ…
हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर…
मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिरा सीएयू, बजरंग दल ने जिला प्रशासन…