अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : SDRF के जवान कुलदीप सिंह ने बताया कि बीते रविवार से हो रही भारी बारिश से गौमुख हिमलाय में सोमवार को 30 ट्रेक्करों आधे रास्ते मे फंस गये थे।जिनकी देर रात्रि को गंगोत्री चौकी से सूचना मिली थी कि गौमुख ट्रैक पर देवगाड़ से एक किलोमीटर पहले रास्ता बंद हो गया है ।जहां पर लगातार पत्थर गिर रहे है जिस कारण लगभग 25 से 30 ट्रैकर फसे है ।
सूचना पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम तुरन्त घटना स्थल के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ टीम दुर्गम रास्तो को पार करते हुए घटना स्थल पर पहुंची ,जहां पर देखा की लगातार पत्थर गिर रहे थे। पत्थर गिरने बंद होते ही रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया और अत्यधिक जोखिम भरे रास्ते से सभी ट्रैकरों को एक-एक कर सकुशल निकालकर गंगोत्री तक लाया गया।
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश में एक ओर जहां भूस्खलन का खतरा था तो दूसरी ओर बढ़ती ठंड में ट्रेकरों के स्वास्थ्य की चिन्ता। एस डी आर एफ टीम द्वारा समय रहते सभी ट्रेकरों की जान बचाई गयी।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में कुल 113 रिक्त पदों के लिए 3…
नाभीढांग, गुंजी और कुटी समेत 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की…
गैरसैंण के डुंगरी गांव के सिरसवाल परिवार की सफलता की अद्भुत कहानी, फर्श से अर्श…
मुंबई में फिल्म को पहले दिन सबसे शानदार प्रतिक्रिया मिली, जहां 491 शो में कुल…
जयशंकर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के 'हाई…
नारायण शिला मंदिर में श्राद्ध, तर्पण-पिंडदान करने पर पितरों को मिलता है मोक्ष,गयासुर राक्षस और…