देवप्रयाग कार हादसे में अब तक राजस्थान के 4 यात्रियों के शव बरामद हुए. राजस्थान सीएम ने उत्तराखंड सीएम से फोन पर जानकारी ली.
देवप्रयाग: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग में 2 जून की सुबह हुए दर्दनाक कार हादसे में अभी भी 3 यात्री लापता बताए जा रहे हैं. जबकि 4 यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं और एक बच्चे को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वाहन में कुल 8 लोग सवार थे. सभी राजस्थान के निवासी थे, जो संभवत चारधाम यात्रा पर थे और हरिद्वार लौट रहे थे. घटना के 24 घंटे बाद भी एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी है.
घटना के मुताबिक, मंगलवार सुबह थाना देवप्रयाग से सूचना मिली कि एक हरिद्वार नंबर की इनोवा कार (संख्या UK08TA-5433) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होकर गंगा नदी में समा गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि सड़क किनारे लगा सुरक्षा पैराफिट भी वाहन की रफ्तार को रोक नहीं पाया और कार उसे तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी.
एसडीआरएफ ने बताया कि, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक समेत कुल 8 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल थे. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से राफ्ट समेत अतिरिक्त टीम और एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर से भी रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया.
एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर विभिन्न एसडीआरएफ इकाइयों द्वारा जिला पुलिस और अन्य बचाव इकाइयों के साथ मिलकर समन्वय और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच एसडीआरएफ की टीमों ने नदी और आसपास के संभावित क्षेत्रों में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.
अभियान के दौरान एसडीआरएफ टीमों द्वारा एक बच्चे को गंभीर घायल अवस्था में सुरक्षित निकालकर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया. वहीं नदी से 4 शव (2 पुरुष, 1 महिला और एक अन्य) बरामद किए गए, जिन्हें राफ्ट के माध्यम से रोड तक लाकर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया.
रेस्क्यू टीमों द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अंदर और आसपास के क्षेत्र में विस्तृत सर्चिंग की गई, लेकिन वाहन के अंदर कोई अन्य व्यक्ति नहीं मिला. फिलहाल 3 लापता व्यक्तियों की तलाश हेतु एसडीआरएफ की टीमों द्वारा सभी संभावित क्षेत्रों में गहन सर्च अभियान जारी है.
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जहां बीजेपी के एक्टिव दिख रहा है तो वहीं…
हत्या आरोपी पति कचटा इलाके में एक छानी में छिपा हुआ था, ग्राम प्रहरी की…
डिजिटल मैपिंग के IIT रुड़की का एक बेहद अत्याधुनिक और कीमती ड्रोन अचानक लापता हो…
75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस के जवान ने राज्य का…
रामनगर के मोहान क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि…
उत्तराखंड में एक तरफ जियोथर्मल स्प्रिंग से बनाई जाएगी बिजली, दूसरी तरफ जियोथर्मल पूल में…