2027 Bentley Flying Spur ग्लोबल मार्केट के लिए हुई पेश, मिला V8 हाइब्रिड इंजन

Bentley ने अपनी फ्लैगशिप सेडान 2027 Bentley Flying Spur को पेश कर दिया है. इसे कई डिजाइन और फीचर्स अपडेट्स दिए गए हैं.

हैदराबाद: लग्जरी कार निर्माता कंपनी Bentley ने अपनी फ्लैगशिप सेडान, अपडेटेड चौथी-जेनरेशन Bentley Flying Spur को पेश कर दिया है. इस कार में स्टाइलिंग, टेक और पावरट्रेन अपडेट किए गए हैं. मूल रूप से साल 2024 में पेश की गई चौथी-जेनरेशन Flying Spur में डिज़ाइन अपडेट किए गए हैं, जो इसे लेटेस्ट Continental GT फैमिली के जैसा बनाते हैं, साथ ही यह 1962 के बाद पहली बार है जब Bentley सेडान को आइकॉनिक क्वाड हेडलाइट सेट-अप के बिना पेश किया गया है.

2027 Bentley Flying Spur का डिजाइन
नई Flying Spur में कंपनी ने Continental की तरह ही इंटीग्रेटेड LED आइब्रो वाली ज़्यादा ओवल शेप की हेडलाइट्स इस्तेमाल की गई हैं, जो आइकॉनिक क्वाड हेडलाइट अरेंजमेंट की जगह लेती हैं. इसके बंपर में भी नए डिज़ाइन वाले वेंट्स लगाए गए हैं.

कार के साइड प्रोफाइल की बात करें तो, कार में आगे के व्हील्स के पीछे पतला फेंडर वेंट हटा दिया गया है, जबकि पीछे की तरफ, टेललैंप में बदले हुए LED लाइट गाइड लगाए गए हैं, और बूट लिड के डिज़ाइन में भी कुछ बदलाव किया गया है. इन बदलावों के अलावा, Flying Spur Azure और नई Flying Spur S के लिए नए 22-इंच के व्हील ऑप्शन भी मिलते हैं.

2027 Bentley Flying Spur का पावरट्रेन
Flying Spur S की बात करें तो, Bentley की सेडान के नए वेरिएंट से कुल वेरिएंट की संख्या पांच हो गई है. इस नई Flying Spur में Flying Spur Speed में मिलने वाला प्लग-इन हाइब्रिड V8 इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 771 bhp की पावर और 1000 Nm का टॉर्क प्रदान करता है.

Fyling Spur S में मिलने वाला PHEV ड्राइवट्रेन 671 bhp की पावर और 930 Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है. इसकी बदौलत यह सेडान 3.7 सेकंड में 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है. Flying Spur S में अडैप्टिव सस्पेंशन, एक इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल, एक एक्टिव एंटी-रोल सिस्टम और एक टॉर्क वेक्टरिंग सिस्टम भी स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है.

2027 Bentley Flying Spur S के कॉस्मेटिक बदलाव
कॉस्मेटिक तौर पर, Flying Spur S अपने डार्क एलिमेंट्स के साथ सबसे अलग दिखती है, जिसमें डार्क ग्रिल फिनिश, टिंटेड हेडलैंप और टेललैंप, ब्लैक मिरर कैप और साइड सिल एक्सटेंशन, और स्पोर्ट एग्जॉस्ट के लिए डार्क-टिंटेड एग्जॉस्ट फिनिशर शामिल हैं.

2027 Bentley Flying Spur का इंटीरियर
इस कार के केबिन की बात करें तो, सबसे बड़े अपडेट नए वर्चुओसो कलेक्शन के तहत नई अपहोल्स्ट्री, ट्रिम और एम्ब्रॉयडरी ऑप्शन के तौर पर दिखाई देते हैं. इस कार के ग्राहकों को Flying Spur पर 21-स्पीकर वाला ‘नैम फॉर मुलिनर’ ऑडियो सिस्टम लगवाने का ऑप्शन भी मिलता है, जो मूल रूप से बटूर के लिए बनाया गया था.

यह सिस्टम खुद टैक्स से पहले 25,000 पाउंड यानी लगभग 32 लाख रुपये से ज़्यादा का ऑप्शन है. Bentley का कहना है कि नए Flying Spur के लिए ऑर्डर बुक खुल गई हैं, और डिलीवरी 2026 की चौथी तिमाही में शुरू होगी.

Spread the love
admin

Recent Posts