उत्तराखंड में भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए हारी हुई 23 सीटों पर विशेष रणनीति बनाई है। 13 से 16 जून तक सांसद और कोर ग्रुप इन सीटों पर प्रवास कर संगठन को मजबूत करेगा और मतदाताओं से संवाद करेगा।
इसलिए अब इन सीटों पर 13 से 16 जून तक सांसद, राज्यसभा सदस्य और भाजपा का पूरा कोर ग्रुप उतरने जा रहा है। प्रवास, रात्रि विश्राम, बूथ संवाद, प्रभावशाली मतदाताओं तक पहुंच और सामाजिक अभियानों के जरिये भाजपा उन दरारों को भरेगी, जिनके कारण इन विस. क्षेत्रों में पराजय मिली थी। इन प्रवास कार्यक्रमों को वर्ष 2027 के चुनावी रण की शुरुआती व्यूह-रचना माना जा रहा है।
13 जून से हारी हुई सभी 23 विधानसभा सीटों पर भाजपा सांसद, राज्यसभा सदस्य और कोर ग्रुप के वरिष्ठ नेता पहुंचकर प्रवास करेंगे और रात्रि विश्राम भी करेंगे। इसके जरिए पार्टी न केवल स्थानीय संगठन की सक्रियता का आकलन करेगी, बल्कि उन कारणों को भी समझने का प्रयास करेगी, जिनके चलते इन विस. क्षेत्रों में अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी।
अभियान के तहत विधानसभा कोर ग्रुप, शक्ति केंद्रों की बैठक और प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के साथ विशेष संवाद भी किया जाएगा। इसकी थीम धरती को जहर से बचाना तय की गई है।
भाजपा का माना है कि पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक खेती जैसे मुद्दे ग्रामीण समाज में तेजी से महत्व पा रहे हैं। इनके माध्यम से नए सामाजिक वर्गों तक पहुंच बनाई जा सकती है।
भाजपा प्रत्येक जिले में लगभग 500 प्रभावशाली मतदाताओं की सूची तैयार कर रही है। इनमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े ऐसे लोग शामिल किए जा रहे हैं, जिनकी राय स्थानीय जनमत को प्रभावित करती है।
अभियान के दौरान पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। भाजपा इन कार्यक्रमों के जरिए सामाजिक सरोकारों को चुनावी रणनीति के साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है।
ग्राम प्रधानों का न्यूनतम मासिक मानदेय 20 हजार रुपये, वीबी जी राम जी में श्रमिकों…
नकली करेंसी मामले में नकली नोटों की कुल रकम 17.29 करोड़ रुपये तक पहुंची. सहारनपुर:…
NEET UG MBBS फर्जी सर्टिफिकेट मामले में 778 कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी.…
अगर 7 दिन में आवासीय प्रकरणों में संबंधित विभाग एनओसी नहीं देता है, तो उसे…
सेना ने कहा सीमावर्ती गांव देश की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय एकता…
भरोसा जीतने के लिए प्रधानमंत्री, बड़े उद्योगपति और सबसे बड़े अभिनेता के फोटो के साथ…