देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में उस समय दहशत फैल गई, जब एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
देहरादून: कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत शिमला रोड स्थित बुड्ढी गांव में देर रात को एडवोकेट की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच की गई. वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था. साथ ही पुलिस प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है. वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है.
जानकारी के अनुसार शिमला रोड स्थित बुड्ढी गांव में देर रात एडवोकेट सोहेल अपने घर पर था, दूसरे कमरे में भाई खाना खा रहा था और उनको गोली चलने की आवाज आई, जिसके बाद वह आनन फानन में बाहर आए तो सोहेल लहूलुहान फर्श पर पड़ा था. घटना में सोहेल की मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम ने भी जांच पड़ताल करते हुए मौके पर लोगों से पूछताछ की. वहीं घटना से नाराज लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को शिमला बाईपास रोड पर रख कर जाम लगा दिया. साथ ही पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रही और काफी देर तक समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा गया है. साथ ही घटना की सूचना पर मौके पर पर एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल भी मौजूद रहे.
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने एडवोकेट सोहेल को गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं. घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी. साथ ही जिन प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम लगाया है, उनके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी.
Mercedes AMG ने अपनी अपडेटेड AMG GLS 63 और GLE 63 S SUV पेश की…
हल्द्वानी वन प्रभाग के नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में अकूस्टिक रिकॉर्डर लगाये गये हैं. जिसके जरिये…
पलटन बाजार के गांधी संस शोरूम में लगी थी आग, दमकल की 6 गाड़ियों ने…
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने देहरादून में संगठनात्मक मजबूती के लिए जिला अध्यक्ष और…
आरटीआई एक्टिविस्ट और एडवोकेट विकेश सिंह नेगी ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को लिखा पत्र,…
केदारनाथ आपदा की 13वीं बरसी पर नम हुईं आंखें, स्थानीय नागरिकों व सुरक्षाकर्मियों को दी…