बैरागीवाला गांव में हिंसा के बाद पुलिस पर पथराव और आगजनी करने वालों पर एक्शन शुरू हो गया है.
देहरादून: थाना सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत बैरागीवाला में युवक विनोद कश्यप की हत्या के बाद गांव में हिंसा, आगजनी और पुलिस पर पथराव करने वाली भीड़ पर एक्शन तेज हो गया है. पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. बैरागी वाला गांव में रविवार को हुए बावल में शामिल लोगों को मौके पर की गई वीडियोग्राफी से करीब 150 उपद्रवियों को चिन्हित किया है. जिन्होंने हत्या के मामले में आरोपी के घरों में आगजनी तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव करने के साथ-साथ रास्ते को भी जाम कर दिया था. जिन पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि 13 जून शनिवार शाम बैरागीवाला गांव में मामूली विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद गांव में शनिवार रात से ही तनाव का माहौल शुरू हो गया था, जो रविवार तक हिंसा में बदल गया.उसके बाद रविवार को बैरागी वाला गांव में सुबह से ही कई हिंदू संगठनों ने डेरा डाल दिया और बड़ी संख्या में पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ हिंसा और आगजनी शुरू कर दी.
जिन्हें जब पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो भीड़ ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिस वालों को हल्की चोटें भी आईं, जबकि इस हिंसा के दौरान देहरादून एसपी सिटी के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता भी की. जिनकी वीडियोग्राफी पुलिस के पास मौजूद है और उसी के आधार पर पुलिस ने उपद्रवियों को चिन्हित करते हुए उन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. रविवार को बैरागी वाला गांव में पहुंची उग्र भीड़ आरोपियों के घरों में घुस गई. वहां रखें घरेलू सामान में तोड़फोड़ की और घरों के भीतर व बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों तथा ट्रैक्टरों को क्षतिग्रस्त कर उनमें आग लगा दी गई.
सहसपुर में पुलिस ने बैरागीवाला गांव में कई घंटो तक आगजनी और तोड़फोड़ के साथ-साथ देहरादून यमुनोत्री मार्ग को बाधित करने वालों पर कार्रवाई की है. पुलिस ने मामले में 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, लोक सेवकों पर हमला, आगजनी, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. साथ ही वीडियो को खंगालने के बाद मामले में उपद्रव करने वाले उपद्रवियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं.
-प्रमोद कुमार, सिटी एसपी-
जिसके कारण क्षेत्र में और भी ज्यादा तनाव की स्थिति बन गई. इस दौरान पुलिस लगातार उग्र हुई भीड़ को समझने की कोशिश भी कर रही थी लेकिन पुलिस की अपील के बावजूद भीड़ सुनने को तैयार नहीं थी और कई घंटे तक भीड़ का तांडव चलता रहा. पुलिस और प्रशासन की टीम ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई करने के बाद जब भीड़ से पीछे हटने और शांति बनाए रखने की अपील की तो भीड़ नहीं मानी और देखते ही देखते भीड़ की तरफ से पुलिस पर पथराव शुरू हो गया इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए बल प्रयोग किया और मौके पर मौजूद भीड़ को मौके से हटा दिया.
वहीं इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस और प्रशासन की टीम ने जो वीडियो रिकॉर्डिंग की है उसमें कई लोगों को चिन्हित कर लिया गया है जबकि कोई और उपद्रवियों की पहचान की जा रही है.
देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की संख्या में लगातार…
देहरादून। मानसून सीजन के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए…
देहरादून। उत्तराखंड को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री…
Ola Electric ने अपनी रिटेल रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी डीलर पार्टनर्स के…
मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने संस्कृति विभाग की…
बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में 13 साल नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला…