Mercedes AMG ने अपनी अपडेटेड AMG GLS 63 और GLE 63 S SUV पेश की हैं. इसमें नया M177 EVO ट्विन-टर्बो V8 इंजन लगा है.
हैदराबाद: परफॉर्मेंस कार निर्माता कंपनी Mercedes AMG ने मिड-लाइफसाइकिल अपडेट के तहत, अपनी अपडेटेड AMG GLS 63 और GLE 63 S SUV को पेश किया है, जिसमें नया M177 EVO ट्विन-टर्बो V8 इंजन इस्तेमाल किया गया है. इन कारों में मोटरस्पोर्ट से प्रेरित फ्लैट-प्लेन क्रैंकशाफ्ट दिया गया है, जो घूमने वाले हिस्सों (rotating masses) के वज़न को कम करता है.
इसके साथ ही, यह इंजन की रेव करने की क्षमता को बेहतर बनाता है और सटीक रिस्पॉन्स सुनिश्चित करता है. हालांकि इस इंजन के पावर आउटपुट में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी का दावा है कि नया इंजन ज़्यादा फ़्यूल-एफ़िशिएंट है. यह स्टैंडर्ड Mercedes GLE और GLS SUV के फ़ेसलिफ़्ट के अप्रैल 2026 में सामने आने के बाद हुआ है.
नई Mercedes AMG GLS 63 और GLE 63 S का पावरट्रेन
कंपनी ने इन दोनों कारों में 4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन लगाया गया है, जो अकेले 612hp की पावर उत्पन्न करता है. वहीं इसके साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड स्टार्टर-जनरेटर भी जोड़ा गया है, जो इस पावर आउटपुट में 23hp और जोड़ता है. इसके अलावा, कार में लगा स्टार्टर-जनरेटर कम RPM पर अतिरिक्त टॉर्क भी उत्पन्न करता है, और गाड़ी की रफ़्तार कम होने पर एनर्जी रिकवरी में मदद करता है.
इसके साथ ही, यह इंजन को आसानी से रीस्टार्ट करने में भी सहायता करता है. कंपनी का दावा है कि नई Mercedes AMG GLE 63 S को 0 से 100kph की रफ़्तार तक पहुंचने में 3.9 सेकंड लगते हैं, जबकि GLS 63 को इस रफ्तार पर पहुंचने के लिए 4.2 सेकंड लगते हैं. इन दोनों कारों में AWD स्टैंडर्ड फ़ीचर के तौर पर मिलता है और इनकी टॉप स्पीड 280kph है.
जानकारी के अनुसार, फ़्लैट-प्लेन क्रैंकशाफ़्ट के अलावा, नई-जेनरेशन V8 में बदला हुआ फ़ायरिंग ऑर्डर, अपडेटेड फ़्यूल इंजेक्शन, नए इनटेक और एग्ज़ॉस्ट पोर्ट, बेहतर कैमशाफ़्ट और नया टर्बोचार्जर हाउसिंग भी दिया गया है. AMG ने दोनों कारों के एग्ज़ॉस्ट सिस्टम को भी अपडेट किया है, जो इंजन की आवाज़ बदलने के लिए अपने फ़्लैप्स को अपने-आप एडजस्ट कर सकता है.
इन कारों में बॉडी रोल को कम करने के लिए एक बेहतर एक्टिव राइड कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है. इसके अलावा, ज़्यादा टॉर्क को संभालने के लिए आगे और पीछे के ड्राइवशाफ़्ट को मज़बूत बनाया गया है, और साथ ही GLS में रियर एक्सल लॉकिंग सिस्टम भी इस्तेमाल किया गया है. कंपनी ने लेटेस्ट एमिशन स्टैंडर्ड्स को पूरा करने के लिए, इसमें पार्टिकुलेट फ़िल्टर स्टैंडर्ड तौर पर दिया है.
दोनों कारें कब होंगी लॉन्च
नई AMG GLE 63 S SUV व कूपे और GLS 63 SUV को आने वाले महीनों में ग्लोबल मार्केट में उतारा जाएगा. संभावना जताई जा रही है कि इनमें से कम से कम एक हाई-परफॉर्मेंस SUV इस साल के आखिर में या 2027 में भारतीय बाज़ार में उतारी जा सकती है, क्योंकि Mercedes India पहले भी GLE 63 कूपे और GLS 63 SUV को भारतीय बाज़ार में पेश कर चुकी है.
हल्द्वानी वन प्रभाग के नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में अकूस्टिक रिकॉर्डर लगाये गये हैं. जिसके जरिये…
पलटन बाजार के गांधी संस शोरूम में लगी थी आग, दमकल की 6 गाड़ियों ने…
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने देहरादून में संगठनात्मक मजबूती के लिए जिला अध्यक्ष और…
आरटीआई एक्टिविस्ट और एडवोकेट विकेश सिंह नेगी ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को लिखा पत्र,…
केदारनाथ आपदा की 13वीं बरसी पर नम हुईं आंखें, स्थानीय नागरिकों व सुरक्षाकर्मियों को दी…
एसआईटी की जांच पर पीएमओ और सीएम ऑफिस की पैनी नजर, संघ भी ले रहा…