मसूरी : शहीद स्थल झूला घर पर देश के गृहमंत्री अमित शाह के जन्म दिवस के अवसर पर मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा 200 लोगों को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल दिए गए।
देश के गृहमंत्री अमित शाह के जन्म दिन पर कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में आई भीषण आपदा के कारण अमित शाह का जन्म दिवस सादगी से मनाया जा रहा है। प्रदेश में आई आपदा को देखते हुए मिष्ठान वितरण व अन्य सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है, लेकिन मसूरी में पड़ रही भीषण ठंड के कारण गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्हांेने कहा कि प्रदेश में आई आपदा के बाद प्रधानमंत्री और गृहमंत्री लगातार मुख्यमंत्री से वार्ता कर रहे हैं और नजर बनाये हैं इसी कड़ी में गृह मंत्री द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र सरकार प्रदेश की पूरी मदद करेगी और आपदा प्रभावित लोगों को हरसंभव आर्थिक सहायता भी देने का आश्वासन दिया गया है। उन्होेंने बताया कि केंद्र सरकार का एक दल आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने आया है जो प्रदेश सरकार के अधिकारियों के साथ रिपोर्ट तैयार करेगा व उसके बाद प्रदेश सरकार को आर्थिक मदद की जायेगी व जिन लोगों का नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने का पूरा प्रयास करेगी।
इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, सभासद मदन मोहन शर्मा, अरविंद सेमवाल, अमित भटट, सपना शर्मा, अभिलाष, विजय रमोला, आदि मौजूद रहे।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…