Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का ‘Tribute Edition’ लॉन्च किया है. इनकी शुरुआती कीमत 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
हैदराबाद: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का ‘Tribute Edition’ लॉन्च किया है, जो कैमोफ़्लाज लिवरी के साथ पेश किए गए हैं. इनकी शुरुआती कीमत 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, लेकिन इसके अलावा स्कूटर में मैकेनिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है.
Aprilia SR Tribute Edition में क्या नया
इनके विजुआल डीटेल्स की बात करें तो दोनों स्कूटर में मिलिट्री ग्रीन बेस शेड दिया गया है, जिसके फ्रंट एप्रन और साइड प्रोफ़ाइल पर येलो और रेड कलर की पट्टियां बनाई गई हैं, और इन पर मैट-फ़िनिश दिया गया है. इसके अलावा, दोनों स्कूटर में 14-इंच के व्हील्स पर रेड कलर की एक्सेंट स्ट्रिप दी गई है और यह कलर स्कीम Aprilia SR 125 और SR 175 दोनों में एक जैसी है.
Aprilia SR Tribute Edition का इंजन
इसके अलावा, दोनों स्कूटरों में मैकेनिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. जहां, Aprilia SR 125 में 124cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 10.6hp की पावर और 10.4Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है. वहीं, ज़्यादा क्षमता वाले Aprilia SR 175 में 174cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 13.2hp की पावर और 14.1Nm का टॉर्क बनाता है.
टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स के साथ एडवेंचर, ट्रेकिंग, नेचर, कल्चर और विलेज टूरिज्म को…
उत्तराखंड के कृषि वनीकरण पर दून विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का अध्ययन, जलवायु परिवर्तन से छोटे…
यह गिरफ्तारी असम राइफल्स और एनआईए के एक ऑपरेशन के दौरान हुई. हाओकिप लगभग सात…
ट्रक दुर्घटना होने के बाद हॉस्टल और आसपास अफरा तफरी का माहौल हो गया, ड्राइवर…
एशियन गेम्स 2026 में आज भारतीय खिलाड़ी कबड्डी, हॉकी, शूटिंग, एथलेटिक्स समेत कई खेलों में…
कालाढूंगी स्थित अटल आदर्श विद्यालय में पानी और टॉयलेट की सुविधा का निरीक्षण, फाउंडेशन के…