लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत के विवादित बयान पर कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने हमला बोला है.
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, लेकिन उससे पहले ही उत्तराखंड में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. ताजा मामला लैंसडाउन भाजपा विधायक दिलीप रावत से जुड़ा है. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान पेशावर कांड के नायक रहे वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर कथित विवादित बयान देने के बाद सियासत तेज हो गई है. जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उनके बयान की निंदा की है. साथ ही कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को मांगी मांगनी चाहिए.
दिलीप रावत के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आपत्ति जाहिर की है. उन्होंने लैंसडाउन विधायक के इस बयान को उत्तराखंड के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान बताया है. उन्होंने कहा कि उनका वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर दिया गया बयान बहुत ही निंदनीय है. कांग्रेस पार्टी इसकी घोर निंदा करती है. गोदियाल ने दिलीप रावत से तत्काल अपना बयान वापस लिए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि भले ही दिलीप रावत पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर दिए गए बयान पर किसी भी प्रकार की लीपापोती करना चाहें, मगर अपने इस बयान को वापस ले लें.
गणेश गोदियाल ने कहा कि आजादी के स्वतंत्रता संग्राम के समय वीर चंद्र गढ़वाली की भूमिका क्या रही, इस पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं ने रेखांकित किया है. निश्चित रूप से उत्तराखंड को गौरव का एहसास उस वक्त हुआ, जब स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की भूमिका को उम्दा बताया था. किंतु आज के समय के विधायक उनको ऐसे शब्दों से नवाज रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं. गणेश गोदियाल ने कहा कि दिलीप रावत के बयान पर वह चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी को विधायक के बयान पर जरा भी अफसोस है तो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को इस पर अपना बयान जारी करते हुए तत्काल माफी मांगनी चाहिए.
दरअसल देहरादून में स्वरोजगार दिवस कार्यक्रम में अपने संबोधन में विधायक दिलीप रावत ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर एक विवादित बयान दे दिया. उनके इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी भाजपा पर आक्रामक हो गई है और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री से दिलीप रावत के बयान पर माफी मांगने की मांग की है.
Maruti Suzuki ने हरियाणा के खरखौदा में अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोला है. इसकी शुरुआती…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज टनकपुर हाईवे पर…
जसपुर निवासी निहाल सिंह मोटरसाइकिल से धामपुर जा रहे थे, ओवरब्रिज के पार बाईपास चौराहे…
हल्द्वानी के हल्दूचौड़ स्थित जग्गीबंगर निवासी दीप बमेठा ने जब अपनी टंकी खोली तो उसमें…
भारतीय राजनीति के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार विधानसभा सीट स्तर पर…
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना से कई युवाओं के रोजगार का…