देहरादून : उत्तराखण्ड फिल्म टेलीविजन एण्ड रेडियो एसोसिएशन उफतारा ने वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिलवाल को पत्रकारिता के माध्यम से उत्तराखण्ड की लोक कला, संस्कृति और विरासत के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए उफतारा सम्मान से सम्मानित किया।
आयोजित सम्मान समारोह में उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सूचना महानिदेशक बंसीधर तिवारी तथा अन्य अतिथियों ने उन्हें सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद सुनील सिलवाल ने उफतारा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था लंबे समय से उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, लोक कला और कलाकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी समाज और संस्कृति से जुड़े विषयों पर और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।
समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप भण्डारी, महासचिव कान्ता प्रसाद सहित अनेक फिल्म कलाकार, लोक कलाकार, साहित्यकार, पत्रकार और विभिन्न क्षेत्रों की सम्मानित हस्तियां उपस्थित रहीं। समारोह में उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…
Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34…
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की…
2026 के सर्वे में 490 पौधों की प्रजातियां, 96 लाइकेन टैक्सा, 20 स्तनधारी और 125…
कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी का बचाव कर सुर्खियों में आए दीपक कुमार उर्फ 'मोहम्मद' दीपक…
ऋषिकेश में ₹100 करोड़ के राफ्टिंग प्रोजेक्ट पर चल रहा काम, 4.5 लाख पर्यटक, 265…