सैणराथी ग्राम प्रधान मुकेश सिंह मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनहित और सामाजिक कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.
पिथौरागढ़: सीमांत जिला पिथौरागढ़ के दूरस्थ क्षेत्र के मुनस्यारी सैणराथी ग्राम पंचायत ने बेटियों के सम्मान और जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक संबल देने की दिशा में सराहनीय पहल की है. ग्राम सभा की खुली बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में बेटी के जन्म पर संबंधित परिवार को एक हजार की प्रोत्साहन राशि और विवाह के अवसर पर तीन हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी. साथ ही निःसंतान व असहाय परिवारों को भी प्रतिवर्ष एक हजार रुपये की सहायता देने का फैसला लिया गया है.
सैणराथी ग्राम प्रधान मुकेश सिंह मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनहित और सामाजिक कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए. पंचायत ने बेटी बचाओ अभियान को मजबूती देने और समाज में बेटियों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभिनव निर्णय लिया है. क्षेत्र में किसी भी परिवार में बेटी के जन्म पर ग्राम पंचायत की ओर से परिवारों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी. जिससे विशेष रूप से जरूरतमंद परिवारों को सहयोग मिल सके.
ग्रामीणों ने इन फैसलों का स्वागत करते हुए इसे सामाजिक सरोकारों से जुड़ी प्रेरणादायक पहल बताया. बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रह्लाद राम, वीपीडी ओ गोविंद बिष्ट, वीडीओ विनय खडायत, सुरेश, वृजेश, नरेंद्र मेहता, सुरेश सिंह, गोविंद सिंह, भूपेंद्र सिंह, केशर सिंह, राजेंद्र सिंह रहे.
मुकेश सिंह मेहता, प्रधान प्रधान सैराणाथी ने कहा बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं. उनका सम्मान और सशक्तिकरण ही समृद्ध व संवेदनशील समाज की पहचान है. ग्राम पंचायत का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सहयोग पहुंचाना है.
बैठक में पारित प्रमुख प्रस्ताव
टपकेश्वर शोभायात्रा सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इस दौरान शहर में ट्रैफिक रूट डायवर्ट…
उत्तराखंड की ऑर्गेनिक चाय की मार्केट में भारी मांग रही है. एक बार फिर यहां…
डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…
उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…
टीम ने इंदिरा बस्ती के कुछ लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, धक्का मुक्की…
उत्तराखंड कैबिनेट की सचिवालय में बैठक चल रही है. जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा के…