-कांता प्रसाद
उत्तराखंड : केपीजी फिल्मस प्रोडक्शन के बैनर तले उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति पर आधारित वीडियो गीत मेरा लोदिखाल रिलीज हुआ है। जिसको दर्शकों ने हाथों हाथ पसंद किया है। मेरा लोदिखाल वीडियो गीत को 5000 से अधिक दर्शकों ने एक दिन में पसंद किया है। वीडियो गीत के निर्देशक कांता प्रसाद ने बताया कि मेरा लोदिखाल गीत उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध गायिका निधि राणा व लोक गायक मुकेश सती की आवाज में है। गीत के लेखक रतन सत्यार्थी व इसके संगीतकार वी कैश हैं। गीत का फिल्मांकन धनवीर खरोला ने किया है। जबकि वीडियो गीत की मुख्य भूमिकाओं में रिंकी नेगी व मुकेश सती हैं। वीडियो गीत के एडिटर मोहित कुमार का है। गीत के निर्देशक कांता प्रसाद ने बताया कि मेरा लोदिखाल का फिल्माकंन चकराता जौनसार की खूबसूरत वादियों में किया गया है। वीडियो गीत में अभिनेता अभिनेत्री को मेरा लोदिखाल पौराणिक मेले में घुमाने ले जाता है। जो उत्तराखण्ड की पौराणिक लोक संस्कृति है। गीत को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
स्टोर में सामान का हिसाब अधूरा मिला, पशु बाजार की व्यवस्था पर भी उठे सवाल,…
देहरादून पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को बसों में बैठाकर SSP प्रमेंद्र डोबाल…
एशियन गेम्स 2026 के जेवलिन थ्रो में यश वीर सिंह ने सिल्वर तो रोहित यादव…
माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी का कार्य शुरू, एसडीआरएफ के दो जवान क्षेत्र की भौगोलिक…
शैलजा किरण ने बताया कि रामोजी फाउंडेशन ने एक साल के अंदर तालाब विकास परियोजना…
आज आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष तृतिया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि है.…