नई टिहरी में सुरकंडा के पास कद्दूखाल में लापरवाही से निर्माण कार्य करने के कारण एक मकान ढह गया

नई टिहरी: उत्तराखंड में बारिश के साथ लैंडस्लाइड जमकर तबाही मचा रहा है. जगह-जगह सड़कों पर लैंडस्लाइड हो रहा है तो इससे घर-मकान भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं. टिहरी गढ़वाल जिले में सुरकंडा के पास कद्दूखाल में रेस्टोरेंट से सटा एक पुराना भवन ताश के पत्तों की तरह ढह गया.

कद्दूखाल में मकान ढहा: टिहरी गढ़वाल जिले में बारिश जमकर कहर बरपा रही है. बारिश के कारण लैंडस्लाइड भी हो रहा है. जहां भी रिस्क लेकर निर्माण कराए गए हैं, वहां खतरा ज्यादा है. सुरकंडा के पास कद्दूखाल में राष्ट्रीय राजमार्ग-707ए (चम्बा-मसूरी हाइवे) पर बुधवार शाम भूस्खलन से दो रेस्टोरेंट खतरे की जद में आ गए. एहतियात के तौर पर दोनों रेस्टोरेंट, आसपास के खोखे और श्रमिकों की झुग्गियों को खाली करा दिया गया. वहीं, भूस्खलन में एक पुराना खाली भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया.

ताश के पत्तों की तरह ढहा भवन: मकान जिस तरह ढहा वो दृश्य बेहद डरावना था. मकान के साथ पानी की प्लास्टिक की कई सारी टंकियां भी नीचे जा गिरीं. जैसे ही मकान ढहा, उससे ऊपर की तरफ सटाकर बनाए गए भवन पर भी खतरा मंडरा गया. उस भवन की नींव भी खाली हो चुकी है और ये भवन भी कभी भी गिर सकता है.

जिला आपदा प्रबंधन विभाग करा रहा है जांच: जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि-

सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्र को तत्काल खाली कराया गया है. जांच में पाया गया कि एक व्यक्ति द्वारा होटल निर्माण के लिए कराई जा रही खोदाई के कारण पहाड़ी का हिस्सा दरक गया, जिससे भूस्खलन हुआ. मामले की जांच की जा रही है.
-बृजेश भट्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी-

Spread the love
admin

Recent Posts