दहेज में 35 लाख रुपए और लक्जरी कार न देने पर विवाहिता से मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

दहेज उत्पीड़न के आरोप के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. साथ ही विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता से पति और ससुराल पक्ष पर दहेज में 35 लाख रुपये नकद और लग्जरी कार की मांग करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि मांग पूरी न करने पर विषय के साथ मारपीट की गई और और घर से निकाल भी निकाल दिया गया. कनखल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

कनखल थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्म विहार निवासी निशी गर्ग ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नवंबर 2025 में उनका विवाह ब्रह्म विहार निवासी शुभम बिंदल से हुआ था. शादी में उनके परिवार ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार लाखों रुपये खर्च किए और सोने चांदी के आभूषण, नकदी समेत खूब दान दहेज दिया था. लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ. विवाह के कुछ समय तक तो सब कुछ सही चलता रहा. लेकिन बाद में पति शुभम बिंदल, सास सुमन बिंदल और ससुर यशपाल बिंदल ने 35 लाख रुपये और एक लग्जरी कार की मांग शुरू कर दी.

महिला की तहरीर के आधार पर पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
-अनुज सिंह, एसएसआई, हरिद्वार कनखल थाना

महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ लगातार मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया. बार बार उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया. बीती तीन अप्रैल को ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट की और दहेज की फिर से मांग की. मांग पूरी न करने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया और दहेज लेकर ही वापस आने की बात कही गई. पीड़िता ने बताया कि उसके परिवार वालों ने शादी में खूब दान दहेज दिया था और शादी करने के लिए उधार भी लिया था. अब परिवार वाले इतनी मोटी रकम और लक्जरी कार देने में असमर्थ हैं.

लेकिन ससुराल वाले लगातार उससे दहेज की मांग कर रहे हैं. मांग पूरी न करने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है. उसने आरोप लगाया कि मांग पूरी न करने पर बीती 20 मई को कनखल स्थित गंगा घाट पर पति ने दोबारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई. पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

Spread the love
admin

Recent Posts

Alert issued for very heavy rainfall in Uttarakhand; Char Dham Yatra suspended for two days; risk of flash floods.

डीएम ने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए…

13 hours ago