मसूरी हाथीपांव रोड नाग मंदिर के पास जंगल में 22 वर्षीय युवक का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
मसूरी: देहरादून जिले के मसूरी-देहरादून मार्ग पर हाथीपांव मंदिर के समीप जंगल में मंगलवार देर रात को एक 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से हड़कंप: पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुमित पाल (22), निवासी देहरादून के रूप में हुई है. सुमित 10 जुलाई से लापता था और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नेहरू कॉलोनी थाना देहरादून में दर्ज कराई गई थी. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वह अपनी बाइक से मसूरी आया था, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका था.
बहुत खराब हालत में मिला शव: मंगलवार देर रात को हाथीपांव रोड नाग मंदिर के पास जंगल में उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं शव को जंगली जानवारों ने नुकसान पहुंचाया और सड़ी गली हालत में बरामद किया गया है.
दुर्घटना, हत्या और आत्महत्या के एंगल से हो रही जांच: पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि मामला दुर्घटना, आत्महत्या या हत्या का है. जांच के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है. साथ ही यह भी जांच का विषय है कि सुमित पाल मसूरी किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई. पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
मसूरी के कोतवाल ने बताया कि-
22 साल के सुमित पाल की देहरादून में गुमशुदगी दर्ज थी. बीती रात उसका शव हाथीपांव मंदिर के पास स्थित जंगल से मिला है. मौत कैसे हुई अभी ये कहना जल्दबाजी होगा. पीएम रिपोर्ट और अन्य जांचों के बाद स्थिति साफ होगी. पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी.
-देवेंद्र चौहान, कोतवाल, मसूरी-
उत्तराखंड सरकार सेवामुक्त अग्निवीरों के पुनर्वास और रोजगार के लिए कई कदम उठा रही है.…
WII भालुओं की सभी प्रजातियों पर स्टडी करेगा. इससे उत्तराखंड में भालुओं के व्यवहार को…
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से जरूरी नहीं होने पर कनॉट प्लेस और नई दिल्ली के…
गोपालगंज में लापता 12 वर्षीय छात्रा का शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों ने कथित…
राजाजी नेशनल पार्क और फूलों की घाटी के ईको-सेंसिटिव जोन का दायरा तय करने की…
उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी मामला फिर सुर्खियों में बना है. वहीं दिल्ली में अंकिता…