उत्तराखंड के स्नो बाउंड क्षेत्रों में जनगणना की तैयारी तेज हो गई है. वहीं 25 अगस्त से इन क्षेत्रों में जनगणना हो सकती है.
देहरादून: उत्तराखंड में जनगणना के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 24 मई 2026 को संपन्न हो चुका है. वहीं, अब दूसरे चरण के तहत प्रदेश के स्नो बाउंड क्षेत्रों (बर्फ से ढके और दुर्गम क्षेत्र) में व्यक्तिगत जनगणना का कार्य 25 अगस्त 2026 से शुरू होने की संभावना है. जिसके चलते जनगणना कार्य निदेशालय की ओर से तैयारियां शुरू कर दी है. हालांकि, स्नो बाउंड क्षेत्रों में व्यक्तिगत जनगणना किए जाने संबंधित अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है. लेकिन 25 अगस्त से जनगणना का कार्य शुरू होने की संभावना है, जो करीब 30 सितंबर तक चलेगी. वहीं, जुलाई महीने के अंतिम हफ्ते से ट्रेनिंग का कार्य भी शुरू होने जा रहा है.
दरअसल, देश भर के स्नो बाउंड क्षेत्रों (हिम आच्छादित क्षेत्रों) में जनसंख्या की गणना का कार्य 25 अगस्त से 30 सितंबर 2026 के बीच होने की संभावना है. इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य के चार जिलों में 131 गांव और 3 नगर पंचायतें ऐसी हैं, जिनको स्नोबाउंड की श्रेणी में रखे गए हैं. जहां पर इसी दौरान जनसंख्या की गणना की जाएगी. वर्तमान समय में उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के चार जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के 131 गांव और तीन नगर पंचायतों को स्नोबाउंड क्षेत्र माना है. जिस संबंध में ओआरजीआई की ओर से जल्द ही ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी होने वाली है.
समिति का कहना है कि वन भूमि से जुड़े विवाद के चलते बापूग्राम के हजारों…
6 साल की विधिका सोमवार शाम खेलते समय नाले में बह गई थी, तभी से…
पद्मश्री डॉ. प्रेमचंद शर्मा ने ईटीवी भारत से खास बातचीत की. उन्होंने अपने जीवन की…
16 नवंबर से जनता खुद से खुद की गणना कर सकेगी. इसके लिए स्वगणना का…
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती की…
Women's T20 Asia Cup 2026: बांग्लादेश ने यूएई को 34 रनों से हराकर महिला एशिया…