उत्तराखंड में फिर निकली बंपर भर्तियां, लेखाकार एवं सहायक लेखाकार के पदों पर होने जा रही भर्तियां, जानिए सब कुछ
देहरादून: उत्तराखंड के तमाम विभागों में खाली पड़े लेखाकार, सहायक लेखाकार, सहायक लेखाकार/कनिष्ठ सम्परीक्षक, कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा), कैशियर कम सहायक लेखाकार के खाली पड़े 379 पदों पर भर्ती होनी है. समूह ‘ग’ के इन सभी पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 21 जुलाई को विज्ञापन जारी कर दिए हैं.
इसके साथ ही भर्ती संबंधित सभी तिथियों का भी ऐलान कर दिया है. जिसके तहत इन सभी पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू हो जाएगी. साथ ही लिखित प्रतियोगी परीक्षा की अनंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2026 रखी गई है. हालांकि, आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र 21 से अधिकतम 42 साल रखा गया है.
ऑनलाइन करें आवेदन: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, तमाम विभागों के 18 पदनामों पर 379 पदों पर भर्ती होनी है. ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशल वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी को अपने नाम व जन्मतिथि के सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में हाईस्कूल का प्रमाण पत्र के साथ-साथ अपने आधार कार्ड के दोनों तरफ की छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा.
26 जुलाई से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन: इसके अलावा अभ्यर्थी को अपने ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज आरक्षण (Vertical And Horizontal Reservation) से संबंधित श्रेणी/उपश्रेणी का प्रमाण-पत्र अपलोड करने और ऐसे पद, जिनके लिए अनुभव प्रमाण पत्र की जरूरत हो, अनुभव प्रमाण पत्र भी अपलोड करना अनिवार्य होगा. आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक, 21 जुलाई को विज्ञापन जारी होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
12 अक्टूबर रखी गई प्रतियोगी लिखित परीक्षा की अनंतिम तिथि: ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 15 अगस्त रखी गई है. इसके साथ ही भरे गए ऑनलाइन आवेदन में संशोधन का काम 18 अगस्त से 20 अगस्त के बीच कर सकेंगे. इसके बाद प्रतियोगी लिखित परीक्षा की अनंतिम तिथि 12 अक्टूबर रखी गई है. यानी प्रतियोगी लिखित परीक्षा की तिथि अभी फाइनल नहीं हुई है. ऐसे में तिथि फाइनल होने के बाद उसकी अलग से जानकारी आयोग की ओर से साझा की जाएगी.
तमाम विभागों के 379 पदों पर निकली भर्ती-
Maruti Suzuki ने जानकारी दी है कि कंपनी अगस्त 2026 से अपनी कारों की कीमतें…
सीएम धामी ने इंटरनेशनल लेवल पर मेडल जीतने वाली उत्तराखंड की महिला बॉक्सर काजल फर्स्वाण,…
भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जमीन मालिकों से एक्सपायर लाइसेंस वालों को…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर गोरीकुंड के पास बोल्डर और मलबा आने से यात्रा अगले आदेशों…
बीजेपी सांसद नरेश बंसल ने कहा कि ये प्रदर्शन अब छात्रों का नहीं रहा. पार्टियां…
राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने छात्रों के साथ हुई बर्बरता के मुद्दे को लेकर…