अनिल भंडारी
श्रीनगर : श्मशानघाट निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों सहित दो पट्टियों के लोग अब श्रीनगर जल विद्युत निर्माण जी वी के कंपनी के खिलाफ लामबन्द हो रहे हैं जिसको लेकर आज क्षेत्र के लोगों ने तहसील परिसर पहुंच कर एक जनहित का प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी को सौंप कर शीघ्र कार्यवाही की मांग की मांग की है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजयंत निजवाला का कहना है कि श्रीनगर जल विद्युत कंपनी जी वी के ने पूर्व में किए अनुबंधों के आधार पर कार्य न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी ने पॉवर हाउस के निकट जहां पर दो पट्टियों की 44 गांवो का श्मशानघाट स्थित था वहां पर अपना डम्पिंग जोन बनाकर कुछ समय पूर्व एक काम चलाऊ श्मशानघाट का निर्माण करवाया था जो कि बरसात में नदी के बढ़ते ही बह गया जबकि अनुबंध के आधार पर कंपनी को वहां पर नमामी गंगे कि तर्ज पर श्मशानघाट का निर्माण करना था। वहीं बड़कोट में भी कंपनी ने एक पुल निर्माण करने अनुबंध किया था जो कि कुछ निर्माण कार्य होने के बाद बंद कर दिया गया निजवाला ने कंपनी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी से शीघ्र इस संबंध में कंपनी व क्षेत्रों के लोगों के बीच एक बैठक बुलाकर इन मांगो पर कार्यवाही करने की मांग की है।
महात्मा गांधी की आज 157वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर देश उनको…
Asian Games Day 13: मेडल टैली में भारत 70 मेडल (12 गोल्ड, 24 सिल्वर, 34…
मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की…
2026 के सर्वे में 490 पौधों की प्रजातियां, 96 लाइकेन टैक्सा, 20 स्तनधारी और 125…
कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी का बचाव कर सुर्खियों में आए दीपक कुमार उर्फ 'मोहम्मद' दीपक…
ऋषिकेश में ₹100 करोड़ के राफ्टिंग प्रोजेक्ट पर चल रहा काम, 4.5 लाख पर्यटक, 265…